RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोकसभा अध्यक्ष ग्वेर्नसे में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष 07-11 जनवरी 2025 तक यूनाइ‍टेड किंगडम, स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

भारत 2026 में 28वें सीएसपीओसी की मेजबानी करेगा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 जनवरी।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 07 से 11 जनवरी, 2025 तक यूनाइटेड किंगडम (यूके), स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
ओम बिरला, यूनाइटेड किंगडम के संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष सर लिंडसे होयल के निमंत्रण पर 07 से 09 जनवरी 2025 तक यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर हैं। वे लंदन में सर लिंडसे होयल और लॉर्ड मैकफॉल ऑफ अल्क्लुइथ, हाउस ऑफ लार्ड, लंदन के अध्‍यक्ष से मिलेंगे। लंदन में अपने अन्य कार्यक्रमों के अलावा, ओम बिरला डॉ. बी.आर. अंबेडकर संग्रहालय का दौरा करेंगे, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और यूनाइटेड किंगडम में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे।
श्री बिरला स्कॉटलैंड भी जाएंगे और स्कॉटिश संसद की पीठासीन अधिकारी एलिसन जॉनस्टोन एमएसपी तथा स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री जॉन स्विनी एमएसपी से मुलाकात करेंगे। वे स्कॉटिश संसद के विभिन्न दलों के सदस्यों से भी मिलेंगे।
अध्यक्ष 10 जनवरी 2025 को ग्वेर्नसे में राष्ट्रमंडल के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे 28वें सीएसपीओसी के मेज़बान के रूप में इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जो वर्ष 2026 में भारत में आयोजित किया जाएगा। वे इस बैठक के दौरान अन्य संसदों के अपने समकक्षों से भी मिलेंगे।

Related posts

भोजपुर : 27 लीटर शराब बरामद! दो धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से वर्ष-2022 बैच के प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर:मसाढ़ मशाल एथलेटिक क्लब द्वारा एथलीट प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण से हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर: संविधान रक्षक तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी अगली राज्य सरकार: पूर्व विधायक विजेंद्र यादव

rktvnews

मुजफ्फरपुर:गैस आपूर्ति में लापरवाही पर डीएम हुए सख्त, 4 दिनों में व्यवस्था सुधारने का सख्त अल्टीमेटम।

rktvnews

भोजपुर : पागल कुत्ते ने दर्जनो को काट किया जख्मी😲

rktvnews

Leave a Comment