हमारी पार्टी अन्याय का करती है विरोध और न्याय का देती हैं साथ: सुदामा प्रसाद
RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)14 अगस्त।मटुकपुर बड़हरा निवासी नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के पीड़ित परिवार से मिलने भाकपा-माले सांसद सुदामा प्रसाद उनके गांव पहुंचे!इस दौरान भाकपा-माले सांसद सुदामा प्रसाद ने नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना से दुखी होते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर बच्ची के न्याय की मांग की है!इस दौरान माले सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा की हमारी पार्टी हमेशा उत्पीड़ित जनता के साथ खड़ी है इस जिले में कोई भी दुष्कर्म की घटना हो हमेशा दुष्कर्म की घटना के खिलाफ हमारी पार्टी खड़ी रही है!दुष्कर्मी चाहे कोई भी हो!उसके खिलाफ हमारी पार्टी हमेशा खड़ी रहती हैं। लेकिन कुछ लोग इस जिले में कई दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं और वे दुष्कर्मी के पक्ष में खड़े हैं वहीं लोग इस दुष्कर्म की घटना को जाति एवं धार्मिक चेहरे से देखकर उसका दुष्प्रचार कर जो सरासर अनुचित हैं!वैसे दोहरे चरित्र का चेहरा सामने आया है!
वैसे लोगों को जिले की जनता बखूबी जानती है!सासंद सुदामा प्रसाद के साथ जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,बड़हरा प्रखंड सचिव नंद जी,कोईलवर प्रखंड सचिव बिष्णु ठाकुर,मुखिया विजय यादव,राजद नेता प्रभुनाम राय, जयराम राय, धर्मेन्द्र राय,संतोष कुमार,मुखदेव राम बोस, संतोष साह,श्रृषि यादव,जनार्दन साह,भीम प्रसाद,मुहम्मद सलीम,मनोज यादव,परमानंद राय आदि कई लोग शामिल थे!
पिछले दिनों आरा शहर के तीन मासूम लड़कों का मझौआ हवाई अड्डे के गड्ढे में डुबने से हुई मौत की घटना की जानकारी मिलने पर मझौआ पहुंच पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना जानकारी लेते हुए सांसद सुदामा ने कहा कि मझौआ स्थित हवाई अड्डे की जमीन की मिट्टी को खोदकर गड्ढा कर दिया जिसके कारण इन तीन मासूम लड़कों की जान चली गई!
सांसद सुदामा प्रसाद ने जिला प्रशासन से जानना चाहा कि किसके कहने पर हवाई अड्डे की जमीन की मिट्टी खोदकर बेचने का काम किया जा रहा है?जिला प्रशासन को अविलंब मिट्टी खोदाई पर अविलंब रोक लगानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना पर रोक लगाई जा सके!
सांसद ने आरा के न्यूज 18 चैनल के पत्रकार चंदन मिश्र की पत्नी रम्भा मिश्रा की अस्मायिक निधन की खबर मिलते ही मुक्ति धाम गांगी घाट पहुंचकर इस संकट की घड़ी में चंदन मिश्रा को ढांढस बंधाया और रम्भा देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी!उन्होंने कहा कि रम्भा देवी के निधन से एक डेढ़ वर्षीय बालक से मां का साया उठ गया जो काफी पीड़ादायक है।



