RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

चांदी की पालकी में शाही लवाजमे के साथ निकली तीज माता की सवारी !लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मोहा सबका मन, देशी-विदेशी पर्यटकों में दिखा उत्साह।

जयपुर/राजस्थान 20 अगस्त। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय तीज फेस्टिवल के पहले दिन चांदी की पालकी में सोलह श्रृंगार से सुशोभित तीज माता की सवारी शाही लवाजमे के साथ निकली। सर्वप्रथम पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने तीज माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद आम लोगों के दर्शन के लिए तीज माता की सवारी को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। मान्यता है कि, तीज माता के दर्शन करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। तीज माता की सवारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जयपुर परकोटे में पहुंचे।

सुर्ख लाल परिधान में कीमती आभूषणों से सजी तीज माता चांदी की पालकी में विराजमान थी। महिलाओं ने तीज माता के दर्शन कर पुष्प बरसाए और सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। इससे पहले जनानी ड्योढ़ी में तीज माता की पूजा-अर्चना की गई। बूढ़ी तीज की सवारी रविवार को निकाली जाएगी।

हाथी पर पंचरंगा ध्वज थामे राजपरिवार के सेवक ने तीज माता की सवारी की अगुवाई की। इसके बाद तीज माता को ऊंट, घोड़े और बैलों के साथ एक रथ और पालकी में ढोल बजाते हुए लाया गया। बैंड बाजा, सजे-धजे ऊंट-घोड़े और शाही लवाजमे के साथ चांदी की पालकी पर सवार तीज माता की सवारी त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा पहुंची।

इस दौरान पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान की लोक संस्कृति की अद्भुत छटा दिखाई दी। प्रदेशभर से आए कलाकारों ने अपनी मन मोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा लिया। वहीं शाही सवारी के दौरान राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नृत्य जैसे कालबेलिया नृत्य, गैर नृत्य, बहरूपिया, मशक वादन, कठपुतली नृत्य, कच्ची घोड़ी, विभान्न लोक कलाकारों के समूहों सहित बैंड समूहों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, वहीं तीज फेस्टिवल को देखने बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भी पहुंचे। फेस्टिवल को लेकर देशी-विदेशी पर्यटकों में काफी उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग सहित जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

समाहरणालय परिसर में यत्र-तत्र वाहन लगाने पर होगी कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर : फुटपाथी दुकानदारों पर चला प्रशासन का बुलडोजर! शाहपुर मे हुई कारवाई।

rktvnews

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड को वर्ष 2022-23 में कार्यस्थल पर सुरक्षा में सुधार के लिए उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित “ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023” से सम्मानित किया गया

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना समारोह 2025 के उपलक्ष्य में झंडा मैदान में JSLPS विभाग द्वारा जतरा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जबलपुर में बनेगा टेक्सटाइल का अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर: मुख्यमंत्री

rktvnews

दीपिका पादुकोण जुड़ीं अल्लू अर्जुन, एटली और सन पिक्चर्स के साथ, भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े दृश्यात्मक महाकाव्य में “द क्वीन मार्चेस टू कॉन्कर”

rktvnews

Leave a Comment