RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

09 सितंबर 23 के लोक अदालत की सफलता को ले विधिक प्राधिकार सचिव ने न्यायिक दंडाधिकारियों संघ की बैठक।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)19 अगस्त।आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव-सह-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आदित्य सुमन की अध्यक्षता एवं उनके प्रकोष्ठ में आगामी 09 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, एवं सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के साथ एक समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारीगण से प्री काउंसलिंग के माध्यम से अधिक से अधिक सुलह के आधार पर वादों के निष्पादन पर चर्चा की गई। सचिव आदित्य सुमन ने बताया कि सभी न्यायालय से वादों के निष्पादन हेतु पारा विधिक स्वयंसेवक द्वारा नोटिस तैयार किया जा चुका है जिसे थाना के माध्यम से तथा पारा विधिक स्वयंसेवक के माध्यम से नोटिस निर्गत किया जा रहा है एवं प्रतिदिन सभी न्यायालय में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों में प्री काउंसलिंग भी किया जा रहा है। आगे सचिव ने बताया कि विद्युत वाद एवं खनन विभाग के वादों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है एवं पक्षकारगण को सुलह हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों के लिए सिंगल विंडो एनसीसी इंटीग्रेटेड सॉफ्टवेयर लॉन्च किया।

rktvnews

गोड्डा के कांग्रेस उम्मीदवार के भाई इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:एक साधारण किसान से मछली पालन के अग्रदूत बनने तक की प्रेरक यात्रा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले के अंतर्गत सरकारी विभागों और संगठनों में नई भर्ती हुए लोगों को एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया।

rktvnews

नारनौल:सामान खरीदते समय मोल-भाव अवश्य करें :अरूण कुमार

rktvnews

Leave a Comment