RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने एफएसटीपी (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) का किया निरीक्षण,प्लांट की गुणवत्ता को देखकर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त!प्लांट की क्षमता का नहीं हो रहा बेहतर उपयोग।

बागपत/उत्तर प्रदेश 16 अगस्त। जनपद बागपत के बड़ौत नगर के ग्राम सादतपुर जौनमाना में अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत सेप्टेज मैनेजमेंट सॉल्यूशन हेतु प्रस्तावित एवं सोलर बेस्ड एफएसटीपी (फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) बड़ौत का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया जिसकी स्वीकृत लागत 428.59 लाख रुपए थी जिसका कार्य शुरू 26 अगस्त 2020 को प्रारंभ हुआ था जो 15 सितंबर 2022 को पूर्ण कर लिया गया था जिसे उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय मेरठ कार्यदाई संस्था द्वारा बनाया गया है जिसकी कार्य गुणवत्ता को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की स्लज स्टोरेज का मौके पर कोई प्रयोग नहीं किया जा रहा है 10 महीने के समय में मात्र 6 दिन के बराबर ही कार्य का स्लज आया है जो अभी संस्था से नगर पालिका ने हैंड ओवर नहीं लिया है कार्य में भी कमियां नजर आ रही हैं जो 32 केएलडी की क्षमता का प्लांट बनाया गया है मौके पर 8 केएलडी का ही है। सोलर प्लांट भी लगा है उन्होंने कहा जो कमियां है कंपनी दुरुस्त करें और बड़ौत नगर पालिका को बेहतर से बेहतर सुविधा दे सकें।
इस अवसर पर एसडीएम सुभाष कुमार, अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक उपस्थित रहे।

Related posts

विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस 6 अक्टूबर को।

rktvnews

आरा के महादेवा हनुमान मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव पर महाआरती संपन्न। हनुमान चालीसा से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज के 58वें बैच की पासिंग आउट परेड पुणे में आयोजित हुई।

rktvnews

आपातकाल : दमन और प्रतिरोध का युग

rktvnews

प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस और संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

हमारी भारतीय परम्परा “बड़ों का चरण स्पर्श” से अभिवादन करने के राही है : विपिन शर्मा

rktvnews

Leave a Comment