RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 सितंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।
दोनों नेताओं ने आर्थिक, वित्तीय और ऊर्जा क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की और इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में घनिष्ठता पर संतोष व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने यूक्रेन से जुड़े हाल ही के घटनाक्रमों सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन में संघर्ष के समाधान के लिए हाल ही में की गई पहलों के प्रति अपने समर्थन को दोहराते हुए संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने तथा एक स्थायी शांति समझौते की आवश्यकता पर बल दिया।
दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस वर्ष के अंत में भारत में आयोजित 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Related posts

शहवाजपुर पंचायत सरकार भवन में जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन,पंचायत के लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी!लाभार्थियों ने की बिहार सरकार की प्रशंसा।

rktvnews

भोपाल:विकास के हाईवे पर मध्यप्रदेश सबसे आगे : केन्द्रीय सड़क मंत्री गडकरी

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:”बिहार आइडिया फेस्टिवल” में चमकी नवाचार की लौ।

rktvnews

भोजपुर:4 श्रम कोड कानून को रद्द करने की मांग को लेकर भाकपा-माले का आरा में विरोध मार्च।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 जून 24

rktvnews

लोजपा(रा) छात्र प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा शोक सांत्वना देने पहुंचे आरा।

rktvnews

Leave a Comment