RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

RKTVNEWS/पटना(बिहार)14 अगस्त 2024।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन करते हुये कहा कि उनकी शहादत और कुर्बानियों अमर है। उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सबों को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है। उन्होंने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखें। देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिये आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखण्डता को बनाये रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊँचाई पर पहुँचायेंगे। देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे।

Related posts

भोजपुर : निधन पर शोक।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अवैध राशि की वसूली मामले में सीएससी संचालक के विरुद्ध हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

स्कूल शिक्षा विभाग का मासिक वेबिनार—’बात आपकी हमारी’— सेवा में आने के उद्देश्य को सदा जेहन में जिंदा रखें —शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, राजसमंद और प्रतापगढ़ के पांच शिक्षकों की प्रेरणास्पद कहानियों पर हुई सार्थक चर्चा

rktvnews

77वें विश्व स्वास्थ्य सम्‍मेलन ने सदस्य देशों के 300 प्रस्तावों के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम 2005 में संशोधनों को अपनाया।

rktvnews

06 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment