RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : आंगनबाड़ी संघ शाहपुर की अध्यक्ष बनी गीता पांडे!

आंगनबाङी परियोजना संघ, शाहपुर की बैठक

सर्वसम्मति से चुने गये संघ के पदाधिकारी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर मे बिहार कर्मचारी आंगनबाड़ी परियोजना संघ का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन मे आंगनबाङी संघ, शाहपुर का चुनाव सर्वसम्मति से बिहार आंगनबाड़ी परियोजना संघ के महासचिव बिन्देश्वर सिंह, संघ के गौतम कुमार, संघ की उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव तथा संघ के भोजपुर जिला महासचिव पूनम देवी की उपस्थिति मे किया गया।आंगनबाङी संघ, शाहपुर के चुनाव मे अध्यक्ष पद पर  गीता देवी, महासचिव पद पर ब्यूटी कुमारी तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुन्नी ओझा को सर्वसम्मति से चुना गया। सम्मेलन मे शाहपुर प्रखंड के सभी बीस पंचायतों से आई आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने बिहार प्रदेश संघ के प्रदेश महासचिव बिन्देश्वर सिंह के समक्ष अपनी मांग रखी। आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका संघ के सदस्यों को संबोधित करते हुए बिंदेश्वर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर संघ के साथ सौतेला व्यवहार अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को मानदेय सहित अन्य सरकारी सुविधा मुहैया नहीं कराते हैं तो आने वाले विधान सभा चुनाव मे पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का साथ देगा, संघ उनको बिहार की कुर्सी पर बैठाने का काम करेगी। इस अवसर पर जनसुराज की पद्मा ओझा, प्रतिमा देवी, सीमा देवी, समुद्री देवी, किरण देवी, मनीष ओझा, भरत महतो सहित बङी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका आदि उपस्थित थे।

Related posts

फिर शुरू हुआ टमाटर बिक्री केंद्र ₹70

rktvnews

भोजपुर:पश्चिमी गुंडी में लगाया गया हेल्थ कैंप सैकड़ों पीड़ित हुए लाभान्वित।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण संपन्न।

rktvnews

सारण:03 से 05 जून तक मतदाता जागरूकता हेतु चलाया जाएगा विशेष स्वीप अभियान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में भाग लिया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

Leave a Comment