RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा के सभी बूथों पर पीएम के मन की बात का होगा प्रसारण,विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 फरवरी।प्रधानमंत्री के मन की बात का 131 वाँ संस्करण 22 फरवरी रविवार को होगा। बड़हरा विधानसभा के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शुक्रवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने आवास पर क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी,संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं प्रमुख कार्यकताओं के साथ बैठक की। उन्होनें बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम हर महीना अंतिम रविवार को प्रसारित होता है। इस बार उक्त कार्यक्रम का 131 वाँ संस्करण को बड़हरा विधानसभा के सभी बूथो पर किया जाएगा। विधानसभा अंतर्गत सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात को ग्रामीण जनता के साथ विभिन्न माध्यमों से सुनेंगे। उन्होने सभी मंडल अध्यक्षो एवं प्रमुख कार्यकताओं को उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी और साथ ही आगे भी प्रत्येक महीना सभी बूथों पर कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने का लक्ष्य निर्धारित किया।
बड़हरा विधायक ने कहा कि हर महीने प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम से बहुत ज्ञान प्राप्त होता है।हमे भारतीय संस्कृति एवं विकसित भारत के परिकल्पना का मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है।
बैठक में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, विधानसभा संयोजक संजय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, धीरज सिंह,संतोष सिंह संटु,शुभम पांडेय, टुनटुन बिंद,प्रशांत सिंह,दीपक तिवारी, विवेक सिंह सहित प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर व सूरीनाम के मंत्री रामदीन के बीच दिल्ली में हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर: शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विशेष थीम “अमृत काल में भारत” के अंतर्गत 6 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

rktvnews

नियोजित शिक्षक संघर्ष की पृष्ठभूमि से ही आए है:संजीव श्याम सिंह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 31 मार्च: 25

rktvnews

दुमका परिसदन में आयोजित हुई झारखंड विधानसभा अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment