RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रशिक्षण के बाद हर प्रतिभागी का परीक्षा से होगा आकलन – सचिव, पंचायती राज विभाग

जयपुर/राजस्थान 12 जुलाई। पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान एवं अन्य योजनाओं में विभाग द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षणों में प्रतिभागियों की परीक्षा आवश्यक रूप से ली जाएगी। पंचायती राज विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन ने मंगलवार को शासन सचिवालय में आरजीएसए के अन्तर्गत राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निर्देश दिए।

जैन ने कहा कि प्रशिक्षण की उपयोगिता तभी है जब प्रतिभागियों द्वारा इसमें सीखी गई बातों को फील्ड में उपयोग लिया जाए एवं अच्छी प्रेक्टिसेज की पुनरावृत्ति हो। इसके लिए हर प्रतिभागी का प्रशिक्षण उपरान्त आकलन करना जरूरी है जिसके लिए अंतिम सत्र में परीक्षण एवं सर्टिफिकेशन किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित किसी भी प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहनी चाहिए।

जैन ने ग्राम पंचायत विकास योजना पर बल देते हुए उसकी गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य किए जाने की आवश्यकता बताई। शासन सचिव ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ी एसपीआरसी टीम की कार्य व्यवस्था एवं आईजीपीआरएस के अधिकारियों से प्रशिक्षण के तरीके, कलैण्डर, अध्ययन सामग्री, व्यवस्थाओं, अब तक सम्पन्न हो चुके प्रशिक्षणों एवं आगामी दिनों में होने वाले प्रशिक्षणों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली।

बैठक में आईजीपीआरएस के अतिरिक्त निदेशक कैलाश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त पंचायती राज रौनक बैरागी, उप निदेशक पंचायती राज गुरदर्शन सिंह रमाणा, आईजीपीआरएस की सहायक निदेशक रोमा सहारण, प्रियंका राजपुरोहित, यूनिसेफ से एसडीजी सलाहकार विक्रम राघव, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, एसपीआरसी के सदस्य, सलाहकार शामिल हुए।

Related posts

चतरा:भारतमाला परियोजना अंतर्गत मुआवजा राशि का वितरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने किया शाहपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर के संगीत शिक्षक अजीत पांडेय को मिला आर्ट एजुकेटर अवार्ड।

rktvnews

शहीद स्मारक में शहीदों के आंगन की मिट्टी डालकर सम्मानित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी जी: विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर : शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment