RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: बालिका उच्च विद्यालय एवं शिशु संस्थान में संविधान दिवस पर परिचर्चा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 नवंबर। मंगलवार को बालिका उच्च विद्यालय एवं शिशु संस्थान महादेवा रोड आरा के प्रांगण में राष्ट्रिय संविधान दिवस पर प्रधानाध्यापक जगदीश सिंह की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित कर छात्र छात्राओं को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक बनाने का कार्य किया गया।
शिक्षिका डॉ निरुपमा सिंह ने बताया कि भारतीय गणराज्य का संविधान मात्र एक दस्तावेज नहीं है बल्कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने वाला एक आधार सूत्र है।भारत के सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। अपने संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखना सभी भारतवासियों का परम कर्तव्य है।देश में 75 वां संविधान दिवस डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की अध्यक्षता में तैयार किया गया संविधान का मसौदा 26 नवम्बर 1949 को राष्ट्र को समर्पित किया गया जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू कर भारतवर्ष को पूर्ण रूप से लोकतांत्रिक देश घोषित कर दिया गया।
वर्ग अष्टम की कृतिका कुमारी ने बताया कि भारत का संविधान दुनिया का एक मात्र सबसे बड़ा संविधान है जिसकी मूल प्रति हस्तलिखित है। अंशिका कुमारी ने अपने भाषण में कहा कि भारतीय संविधान को तैयार करने में 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन लगे थे। छात्रा नेहा कुमारी ने कहा कि 22 भाग 395 अनुच्छेदों 8 अनुसूची वर्तमान में 25 भाग 448 अनुच्छेद 12 अनुसूची के साथ भारत का संविधान मौलिक अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों ,मार्ग दर्शक सिद्धांतो और नागरिक जिम्मेदारी को भी परिभाषित करने वाला संविधान है। नवम वर्ग की छात्रा नंदनी कुमारी सोनी ने बताया कि संविधान में लिखे मूल्यों जैसे भाईचारे, समानता और न्याय को याद दिलाता है।अध्यक्षीय भाषण के पश्चात श्री सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को भारतीय संविधान के मूल्यों की पालन करने और भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई तत्पश्चात राष्ट्रगान कर सभा समाप्ति की घोषणा की । इस अवसर पर शिक्षक क्रमशः सुरेश कुमार, सूर्यकांत कुमार, नारायण ओझा शिक्षिकाएं क्रमशः गायत्री अखौरी, विणा श्रीवास्तव, उषा कुमारी, कोमल कुमारी तथा विद्यालय के निदेशक रामजी तिवारी और सभी वर्गो के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:दिवंगत के परिजन को संबल योजना से भी दिये जायेंगे 4-4 लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ की पहली सीरीज के लिए द रेलवे मैन को चुना!’ : शिव रवैल ने खुलासा किया।

rktvnews

श्रीदेवी को समर्पित होगा खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 9वां सीजन!16 से 22 दिसंबर तक लगेगा खजुराहो में अंतरराष्ट्रीय सितारों का जमावड़ा।

rktvnews

भोजपुर:चुनाव बढ़िया तभी होगा जब उसकी तैयारी होगी बढ़िया:जिलाधिकारी ,भोजपुर

rktvnews

भोजपुर : इंडिया गठबंधन के समर्थन में विधायक अजीत कुमार सिंह ने कई गाँवों में किया जनसंपर्क।

rktvnews

देहरादून : मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को DBT माध्यम द्वारा दिसंबर माह की पेंशन किश्त का किया भुगतान।

rktvnews

Leave a Comment