
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जनवरी। शनिवार को पिरामल कार्यालय,भोजपुर में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में लोकल प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का एक दिवसीय कार्यशाला किया गया। कार्यशाला में राज्य से आए पिरामल के प्रतिनिधि संजय सुमन जी एवं भोजपुर जिला लीड, सोमनाथ ने ने परिचय सत्र से स्वागत करते हुए बैठक का उद्वेश्य के बारे में विस्तार से बताया।बैठक में नीति आयोग द्वारा चलाए जा रहे आकांक्षी प्रखंड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
भोजपुर जिले के 7 पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी से स्वास्थ्य एवं पोषण के गुणवत्ता को बेहतर करने हेतु पायलट किया गया था जिसमें सुधार की गुंजाइश को देखते हुए जिला पदाधिकारी एवं उपविकास आयुक्त ने 45 पंचायत में इसी तर्ज पर विस्तार करते का निर्णय लिया है जिसको Evidence based Panchayat lid intervention का नाम दिया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण की गतिविधियां को बेहतर बनाने हेतु बहुत सारे नवाचार किया जाएगा। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों को लगातार प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बैठक में फाइलेरिया एवं कालाजार कार्यक्रम के बारे में भी विस्तार से बताया गया। डॉ के एन सिन्हा ने बताया कि आपसी समन्वय के साथ जिले में कार्य अच्छा किया जा रहा है जिसने पिरामल की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि आगे भी और बहुत सारे सराहनीय कार्य किया जाना है जिसके लिए रूपरेखा तैयार किया गया है। बैठक में हिमांशु, मो. बिलाल, आकाश, राहुल और राजकुमार मौजूद थे।
