RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिवस और झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आप सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार: उपायुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )15 नवंबर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त -सह -जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक ने बिरसा मुंडा चौक, सिरसिया में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि आज का यह दिन हम सभी झारखंडवासियों के लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का दिन है कि आज झारखंड अपने 25 वर्ष के युवा सफ़र में प्रवेश कर चुका है और आज ही भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। झारखंड की यह धरती न केवल खनिज संपदा से समृद्ध है, बल्कि अपनी जीवंत लोक संस्कृति, लोक परंपरा, गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। एक ऐसा सफ़र जिसमें संघर्ष, अस्मिता, संस्कृति, और विकास की कहानियाँ समाई हैं।
आगे उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और स्वतंत्रता की गाथा है। उनका साहस और योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता एवं समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु जो बलिदान दिया है उसे देश सदियों तक याद रखेगा। उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का ही आज परिणाम है कि हम अपनी माटी,संस्कृति और धरोहर को संरक्षित रखे हुए हैं। उन्होंने ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया एवं अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित रहे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है। हम सभी को उनके आदर्शों, मूल्यों एवं विचारों को आत्मसाथ करना चाहिए। इस अवसर जिला नजारत उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी गिरिडीह सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

भोजपुर:”वोटर अधिकार यात्रा”में दिखेगा जन समर्थन,बदलाव का बज चुका है बिगुल: सुदामा प्रसाद

rktvnews

बागपत:5करोड़ 94 लाख रुपए की धनराशि से अमृत 2 के अंतर्गत टटीरी में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

उपराष्ट्रपति चेन्नई में रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मदिन! पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ का ग्रामीणों संग देखा प्रसारण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, सांकरौद का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment