RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

हिन्दी की दशा और दिशा पर संगोष्ठी आयोजित!राष्ट्र की पहचान उसकी भाषा से होती है:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 सितंबर।एसबी कॉलेज में हिन्दी विभाग की ओर से हिन्दी की दशा और दिशा पर प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई।संचालन डॉ कौशल्या शर्मा, स्वागत भाषण डॉ सुदिप्ता शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि भोजपुर जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष सह विवि के सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर और मुख्य वक्ता पूर्व पीजी हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो रवीन्द्रनाथ राय, वक्ता प्रो बज्रांग प्रताप केशरी और जनार्दन मिश्र उपस्थित रहे।
प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र की अस्मिता की पहचान हिन्दी है। उन्होंने राष्ट्र भाषा के रूप में मान्यता देने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता प्रो रवीन्द्रनाथ राय ने कहा कि विदेशों में हिन्दी का प्रचार प्रसार यहां से गए मजदूरों ने किया। हिन्दी तो मानव जाति की सेवा में सर्वस्व समर्पित करने वाले साधु संतो और फकीरों की भाषा रही है। कबीर, सूरदास तुलसी आदि संतों ने इसे संवारा है। विशिष्ट वक्ता डॉ बज्रांग प्रताप केशरी ने कहा केंद्र सरकार को चाहिए कि हिन्दी को राष्ट्र भाषा घोषित करें। जनार्दन मिश्र ने हिन्दी को राष्ट्र की एकता का सूत्रधार बताया। प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी ने कहा कि हिन्दी आदि काल से साहित्कारों की प्रिय रही है। कई महाकवियों ने इसे जन लोकप्रिय बनाया है। जिस राष्ट्र की अपनी कोई भाषा नहीं होती है उसका उत्थान भी नहीं होता है।हिंदी का इतिहास वर्षों पुराना है।धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो साधना रावत ने किया। मौके पर डॉ राज लक्ष्मी, डॉ पूजा, डॉ श्वेता, डॉ राकेश, डॉ गीता, डॉ आदित्य, डॉ उमेश राय, डॉ वेंकटेश, डॉ मुन्ना कुमार ज्योति, डॉ पंकज कुमार,डॉ नमिता, डॉ मनोज, डॉ राकेश चौधरी, डॉ राकेश रंजन सहित कई शिक्षक मौजूद थे।

Related posts

चतरा:जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक संपन्न! कई प्रस्तावों को पारित कर निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखण्ड रांची को भेजने का लिया गया निर्णय।

rktvnews

मुख्यमंत्री का भरतपुर दौरा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री – 21.08 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास – महंगाई राहत कैम्प का किया अवलोकन।

rktvnews

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

उत्तराखंड:राजभवन में आयोजित हुआ‘‘भविष्य के लिए तैयार स्कूलों के निर्माण’’ कार्यक्रम,राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

पंडित दीन दयाल मातृ- पितृ तीर्थाटन योजना” के 32 वरिष्ठ नागरिकों को बद्रीनाथ धाम के निःशुल्क दर्शन हेतु तीर्थ यात्रियों के वाहन को जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:प्रयोगशाला प्रभारी प्रमोद कुमार के अ.ग्रहण पर विदाई समारोह।

rktvnews

Leave a Comment