RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

रोहतास/बिहार 15 जुलाई।जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक अश्विनी कुमार चौबे, केन्द्रीय राज्य मंत्री, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार सह अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें अनिता देवी माननीय मंत्री पिछड़ा एवं अतिपिछडा वर्ग, मुरारी प्रसाद गौतम माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग, महाबली सिंह माननीय सांसद काराकाट संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, अशोक कुमार पाण्डेय माननीय एमएलसी, संतोष कुमार सिंह माननीय एमएलसी, जीवन कुमार माननीय एमएलसी, अरूण सिंह माननीय विधायक काराकाट, राजेश कुमार गुप्ता माननीय विधायक सासाराम, संतोष कुमार मिश्र माननीय विधायक करगहर, धर्मेंद्र कुमार जिला पदाधिकारी रोहतास, उप विकास आयुक्त रोहतास, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास, नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी बैठक में भाग लिये।
डीआरडीए सभागार में आयोजित इस बैठक में पूर्व बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन पर विभागवार विमर्श एवं समीक्षा किया गया तथा विभागों को ससमय लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिये गये समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए अध्यक्ष महोदय द्वारा अपूर्ण आवास के ससमय पूर्ण न होने के कारणों की जानकारी प्राप्त की तथा आवास सहायक को प्रशिक्षण तथा अच्छे व्यवहार हेतु निर्देशित किया तथा भूमिहीन लाभुकों को आवास हेतु भूमि के क्रय के संबंध में विमर्श किया गया।
मनरेगा कार्यक्रम की समीक्षा के क्रम में पशु शेड निर्माण के लंबित भुगतान हेतु कहा गया तथा जिस प्रकार काव नदी का जीर्णोद्वार किया गया है उसी तरह माननीय विधायक करगहर द्वारा धर्मावती नदी के जीर्णोद्वार पर प्रस्ताव रखा गया तथा लक्ष्य के अनुसार राभी 75 अमृत सरोवर की पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया गया। सालिड लिक्विड बेरा मैनेजमेंट के लंबित भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
डीपीएम जीविका द्वारा किये जाने वाले कार्यों का प्रेजेन्टेशन दिया गया। जिसमें गाननीय सदस्यों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया एवं चूडी निर्माण तथा झाडू निर्माण से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।
शिक्षा विभाग के समीक्षा के क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय में विद्यालय प्रबंध सगिति के गठन हेतु निदेश दिया गया तथा हर गाह में प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाने हेतु निर्देशित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के क्रम में उपस्वास्थ्य केन्द्रों को खोलने हेतु जिन केन्द्रों को जमीन नहीं है उन उपस्वास्थ्य केन्द्रों को जमीन उपलब्ध कराने हेतु अपर समाहर्त्ता, रोहतास को निर्देश दिया गया तथा जिन व्यक्तियों के आयुष्मान योजना के तहत कार्ड नहीं बना है उनका कार्ड अगस्त माह में अभियान चलाकर बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
स्वच्छ भारत मीशन कार्यक्रम अंतर्गत शौचालयों के उपयोग हेतु जन समान्य को जागरूक करने के लिए कहा गया। जल जीवन हरियाली कार्यक्रम अंतर्गत विशंभरपुर पंचायत के सभी अतिक्रमण को 10 दिन के अंदर हटाने का निर्देश दिया गया तथा भानस से निकलने वाली आहर की साफ-सफाई के संबंध में प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन किया जाय।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया की सभी प्रकार की खाद प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि यदि खाद की कमी हो तो उसका प्रस्ताव तुरंत दिया जाय ताकि खाद की आपूर्ति हो सके तथा कृषकों को कोई कठिनाई न हो।
इसी प्रकार परिवहन, आपूर्ति, योजना, वन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, पंचायती राज, प्रोग्राम, पथ निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, विद्युत आपूर्ति आदि विभागों की पूर्व के बैठक में दिये गये निर्देशों की अनुपालन की समीक्षा की गई तथा लक्ष्यों की पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया।
अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया की भविष्य में दिशा की होने वाली बैठक में विभाग के पदाधिकारी स्वयं भाग लेंगे तथा अपने स्थान पर किसी प्रतिनिधि को भाग लेने हेतु प्रतिनियुक्त/प्राधिकृत नहीं करेंगे।

Related posts

बिहार: इसरो के सहयोग से आपदाओं से और मजबूती से लड़ेगा बिहार।

rktvnews

भारत कुमार को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि: मनोज कुमार – एक युग, एक विचार, एक भावना।

rktvnews

हनुमानगढ़ जिले में नौरंगदेसर उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:एसडीओ व एसडीपीओ ने किया पंडालों का इन्स्पेक्शन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और फैसले लिए जाएंगे।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में उद्बोधन।

rktvnews

Leave a Comment