RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की गयी।

नवादा/बिहार 15 अगस्त।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा के अध्यक्षता में सोमवार को मनरेगा कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा की गयी। उन्होंने, सर्वप्रथम कार्यक्रम पदाधिकारी का परिचय प्राप्त करते हुए उनसे कृत कार्याें के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्थल भ्रमण करते हुए निरीक्षण करने का निर्देश दिया। बैठक में आवास योजना, मास्टर रोल, सोशल, ऑडिट पारिश्रमिक भुगतान आदि के संबंध में समीक्षा की गयी।
दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त ने जिले में मनरेगा कार्यक्रम के तहत् किये गए कार्याें के संबंध में विस्तृत फिडबैक दिये। मनरेगा कार्याें में नारदीगंज एवं काषीचक प्रखंड का प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं है।
हिसुआ और रजौली प्रखंड का कार्य वेदर पाया गया। जाॅब कार्ड का आधार शिडिंग जिले में 98 प्रतिशत है। अकबरपुर प्रखंड का 94 प्रतिशत है। संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी को कार्यकलाप में सुधार लाने का नसीहत दिया गया।
जाॅब कार्ड से आधार कार्ड को शत्-प्रतिषत आच्छादित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि एक माह के अन्दर सभी कार्यक्रम पदाधिकारी शत-प्रतिशत आधार शिडिंग कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आधार वेश पर ही शत-प्रतिशत भुगतान करना है। कैम्प लगाकर सभी बैंक खाता को आधार कार्य से लिंक करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा कार्यक्रम को सोशल ऑडिट करने का भी निर्देश दिया गया ।
मनरेगा के माध्यम से जिले में 03 लाख 64 हजार पौधारोपण किया जाना है जिसमें से अबतक 02 लाख 15 हजार का आच्छादन हो चुका है। लक्ष्य के अनुरूप यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में एक यूनिट में दो-दो सौ पौधे लगाया जा रहा है। 15 अगस्त 2023 को भी सभी टोले में जल जीवन हरियाली योजना के तहत् बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जायेगा।
15 अगस्त के शुभ अवसर पर जिला के 182 पंचायतों के महादलित टोले में बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम किया जायेगा। सरकारी कार्यालयों में भी पौधा लगाने और देखभाल करने का निर्देष दिया गया है।
इसके अलावे वन विभाग, जीविका, कारागृह नवादा और सरकारी कार्यालयों में भी वृक्षारोपण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील किये हैं कि पर्यावरण के संतुलन और स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण में आगे आयें। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को लगाये गए पौधे को देखभाल के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। सरकार के लक्ष्य के अनुरूप एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
आज की बैठक में राजीव रंजन निदेशक डीआरडीए, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यक्रम पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:बैरसिया विधायक बिष्णु खत्री के पिता का निधन

rktvnews

भोजपुर: जीयर स्वामी के शिष्य अयोध्या नाथ स्वामी से नगर रामलीला समिति के कार्यकारणी सदस्यों ने की मुलाकात।

rktvnews

उत्तराखंड; 02 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट,फूलों से की गई भव्य सजावट।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार महेन्द्र मलंगिया को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर अपनी शुभकामनायें दी।

rktvnews

अक्टूबर 2023 माह में 17.28 लाख नए श्रमिकों का ईएसआई योजना के अंतर्गत नामांकन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नीट (NEET) परीक्षा को लेकर बनाए जाने वाले विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment