RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:माले ने निकाला साम्राज्यवाद विरोधी मार्च।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )23 मार्च।भाकपा माले ने पार्टी के केंद्रीय आह्वान पर 23–31 मार्च: युद्ध-विरोधी, साम्राज्यवाद-विरोधी अभियान सप्ताह के तहत आज आरा में साम्राज्यवाद विरोधी मार्च निकाला। यह मार्च करमन टोला से निकल कर महावीर टोला, महिला कॉलेज होते हुए नागरी प्रचारिणी सभागार पहुंची।

मार्च में अमेरिका – इजराइल अपराधिक साम्राज्यवादी मुर्दाबाद,शहीदे आज़म भगत सिंह क्रांतिकारी विरासत को आगे बढ़ाओ!, ईरान के खिलाफ जारी युद्ध तत्काल बंद करो!

मार्च में नेताओं ने अमेरिका–इजरायल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन और साम्राज्यवादी आक्रामकता बताया. अमेरिका–इजरायल के इस हमले ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध की आग में झोंकने का खतरा पैदा कर दिया है.

नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक शांति, अर्थव्यवस्था और मानवता के लिए गंभीर खतरा बन चुका है. तेल और संसाधनों पर नियंत्रण की होड़ इस युद्ध को और खतरनाक बना रही है.

भाकपा–माले ने देश की तमाम लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और शांति-प्रिय ताकतों से अपील की है कि वे इस अभियान सप्ताह में सक्रिय भागीदारी करें और युद्ध व साम्राज्यवादी दखल के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करें.

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि शहीदों की विरासत से प्रेरणा लेकर हम युद्ध, हिंसा और साम्राज्यवाद के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा करें और दुनिया में शांति, न्याय और संप्रभुता की रक्षा के लिए आगे आएं.

Related posts

राजस्थान:सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859 वीं जयंती समारोह आयोजित,सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन।

rktvnews

देवघर के आमों की वैश्विक पहचान: महिला किसानों द्वारा उत्पादित 01 टन आम्रपाली आम की खेप पहुँची दुबई के लुलु रिटेल स्टोर।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषद के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

कार व पिकअप की टक्कर मे महिला की मौत,पति व बच्चियों समेत चार जख्मी।

rktvnews

बागपत:एक पेड़ मां के नाम नोडल अधिकारी ने आम का पौधा किया मवीकला में रोपित।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रहा इन्दौर का महिला मैकेनिक गैरेज।

rktvnews

Leave a Comment