
पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अगस्त। पटना के दरोगा राय पथ स्थित श्री प्रेमनिधि रूपकला स्मारक पंच मंदिर परिसर में झूलन महोत्सव का आयोजन किया गया। झूलन महोत्सव के अवसर पर झूलन गायन, भजन एवं कत्थक नृत्य का कार्यक्रम किया गया। झूलन गायन और भजन को लोगों ने मंत्र मुग्ध होकर सुना। झूलन और भजन के रस में दर्शक गोते लगाते रहे। कत्थक नृत्य का लोगों ने भरपूर लुत्फ लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री प्रेमनिधि रूपकला स्मारक पंच मंदिर के प्रबंध कारिणी समिति द्वारा किया गया था।
