RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : अधिकारियों ने लिया बाढ प्रभावित क्षेत्र का जायजा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने के लिए नाव से जाते एसडीएम संजीत कुमार, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ रश्मि सागर व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 7 अगस्त। भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार के नेतृत्व मे पदाधिकारियों ने शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। अधिकारियों की टीम ने लालू डेरा, सूहिया, जवइनिया, दामोदरपुर, श्याम बाबा बांध सहित अन्य जगहों पर नाव से जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। पदाधिकारियों ने बाढ प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही पदाधिकारियों ने राहत शिविरों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बाढ़ प्रभावित लोगों तथा विस्थापितों के लिए चलाये जा रहे सामुदायिक किचेन के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने संबंधित मानक संचालन प्रकिया के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्या को सुनते एसडीएम संजीत कुमार, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ रश्मि सागर व अन्य

इस अवसर पर एसडीएम संजीत कुमार, डीसीएलआर अमरेंद्र कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ रश्मि सागर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित  थे। विदित हो कि बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश दिया जा रहा है।

Related posts

ऑक्सीजन बैंक के साथ प्राकृतिक संयोजन के लिए प्रकृति से जुड़ने का मौका दे रही लव कुश वाटिका ।

rktvnews

बागपत:विकास भवन में पेंशन संबंधित लगाया गया कैम्प।

rktvnews

बागपत:शुभम स्वीट्स पर खाध सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए अनुदान जारी करने की योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी, भारत की प्रगति में नारी शक्ति की भूमिका की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment