RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/ रामगढ़(झारखंड) 22 अगस्त।आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण(इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग) कार्यों को लेकर गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय प्रवर्तन/ एजेंसियों विभागों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने राज्य कर आयुक्त, सहायक आयुक्त उत्पाद, सहायक आयुक्त आयकर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित अन्य संबंधित प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों से कहा कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के स्वतंत्र स्वच्छ व निष्पक्ष आयोजन में आप सभी का योगदान बेहद महत्वपूर्ण होना है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप सभी अपने-अपने विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को अच्छी तरह से समझे एवं किसी तरह की कोई भी दुविधा को त्वरित रूप से दूर करें। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त तरीके से आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 का आयोजन सुनिश्चित करने निर्वाचन संबंधित विभिन्न प्रकार के खर्चो, अनुमतियों, जांच अभियान आदि को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूर्ण करने के संबंध में महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहीत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

राज्य के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक योजनाओं का पहुंचे लाभ, पंचायत स्तर तक योजनाओं का अधिकाधिक हो प्रचार-प्रसार:महेश्वर हजारी

rktvnews

नौसेना अलंकरण समारोह 2024

rktvnews

भोजपुर:अतिक्रमण हटाने के बाद भाजपा के पूर्व महामंत्री पर जानलेवा हमला।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा होटल ढाबों और अवैध रूप से मदिरापान कराने और करने वालों पर कार्यवाही।

rktvnews

भोजपुर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंडल कारा आरा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे एनसीआर में जीआरएपी के चरण-III को तत्काल प्रभाव से रद्द किया।

rktvnews

Leave a Comment