RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 मार्च।महिला एवं बाल विकास निगम, भोजपुर एवं मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में डॉक्टर पी सी नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रोग्रामिंग पदाधिकारी (आई०सी०डी०एस०) भोजपुर रश्मि सिन्हा, जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम कुमार रोहित, जिला मिशन समन्वयक मो० तैयब अहमद, टाउन स्कूल प्राचार्य उमा मैम, जैन कन्या पाठशाला प्राचार्य राधा रानी, वार्ड पार्षद रेखा जैन, जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार एवं राकेश कुमार, संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर मालती गुप्ता, दिशा एक प्रयास अध्यक्ष सुनीता सिंह, सचिव सत्य प्रकाश, निदेशक विकास कुमार, अध्यक्ष पिंकी गुप्ता एवं सह निदेशक सोनिका गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए रश्मि सिंह ने जीवन जीने के और सफलता प्राप्त करने के कुछ मूल मंत्रों को बताया। इस गोष्ठी में छात्रों से संवाद करने के दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन से लेकर नौकरी पाने तक के सफर को उनके साथ साझा किया। इसके साथ ही गोष्ठी में ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत छात्राओं को माहवारी किट, उपस्थित सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर मालती गुप्ता के द्वारा मुख्य अतिथि रश्मि सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य अतिथियों को भी मोमेंटो से सम्मानित किया गया।मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन निदेशक विकास कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव, अर्पिता, दुर्गावती, मृगांशी, अरिहंत, शांभवी, रोहित, गोविंद, अमन, सपना केसरी, भाग्यश्री, जागृति, श्रुति, अंशिका, जूली, अंजलि, निधि, शिल्पी, संध्या, महिमा, मंदाकिनी, रिया, निहारिका, निशि शाह ,खुशी, जीनत, दीप्ति अंशिका, काजल, सलोनी ,संध्या, प्रतिभा, पूजा ,माला, शिखा, कामिनी, सृष्टि , रीमा, साक्षी नारायण का सहयोग रहा।

Related posts

राष्ट्रपति ने प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

कम समय में जाति आधारित सर्वे के आंकड़ों को एकत्रित एवं प्रकाशित कर बिहार आज फिर एक ऐतिहासिक क्षण का बना गवाह:तेजस्वी प्रसाद यादव

rktvnews

“सघन मिशन इंद्रधनुष” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा।

rktvnews

उज्जैन: भारतीय ओलम्पियन खिलाड़ी एवं पद्मश्री सम्मानित पी.टी. उषा ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन।

rktvnews

एमओपीएसडब्लू ने “ड्रेज्ड सेडिमेंट्स के मूल्यवर्धन” पर शोध प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment