RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक चलने वाले “मेरी माटी मेरा देश” अभियान का हुआ शुभारंभ!जिले में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम।

चतरा/झारखण्ड 10 अगस्त।अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आमजनों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक “मेरी माटी मेरा देश” अभियान चलाया जा रहा है। दिन बुधवार को “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के पहले दिन उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा चतरा प्रखंड क्षेत्र के गंधरिया पंचायत भवन में द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं उक्त मौके पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजन, सेवानिवृत्त आर्मी जवान व सीआरपीएफ कमांडेंट को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले गतिविधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त अभियान के उपरांत ग्राम स्तर पर अमृत कलश के माध्यम से मुट्ठी भर मिट्टी उठाव का शुभारंभ किया गया।शिलाफ़लकम का भी उदघाटन किया गया। मनरेगा योजना के तहत अमृत वाटिका में कुल 75 पौधरोपण किया गया।
मौके पर सीआरपीएफ 190 बटालियन कमांडेंट मुकेश चंद्र नेहरू, युवा केंद्र के जिला समन्वयक ललिता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा गणेश रजक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रबल प्रताप नारायण, प्रखंड प्रमुख धनवा देवी, गंधरिया पंचायत के मुखिया अनिता यादव, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

चतरा:जिला उद्यान के तरफ से 100 किसानों को बी०एच०यू० में उद्यानिकी परिभ्रमण / प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 मार्च 26

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु में नशा मुक्त भारत संगोष्‍ठी को संबोधित किया।

rktvnews

चितौड़गढ़:चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषणा के साथ ही जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू।

rktvnews

यार्ड 132 (एलएसएएम 22) की आपूर्ति।

rktvnews

Leave a Comment