RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराधराष्ट्रीय

………एक भले मानुष को अमानुष बनाके छोड़ा 🤪

असत्य ,भ्रामक एवं उन्माद फैलाने व आर्थिक अपराध कांड सं.3123 तथा 4123 का आरोपी मनीष कश्यप ने बेतिया के जगदीशपुर थाने में किया आत्मसमर्पण ।

पटना/बिहार (रवि शेखर प्रकाश)18 मार्च। कम समय में प्रसिद्ध होने और पैसा की चाहत रखने वाले सतर्क हो जाये । वारे-न्यारे करने के चक्कर में कब आपकी किस्मत धोखा दे जाये और आपके ग्रहों की चाल बिगड़ जाये कहा नहीं जा सकता । आजकल सोशल मिडिया और यूटूब पर फेमस होने के निरर्थक और भ्रामक खबरों के पोस्ट डालने की परंपरा बनती जा रही है।ऐसा करना अपराध है, और सामाजिक अपराध भी है।
ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले बिहार में देखने को मिला । मनीष कश्यप यूटूबर पत्रकार ने एक गलत और भ्रामक वीडियों बना कर खुब वाह -वाही लूटा था। इनके गलत पोस्ट से दो राज्यों के बीच आपसी तनाव बढ़ गया था और बिहार सरकार की फजीहत शुरु हो गई थी। हा ये अलग बात है की राजनीतिक गलियारों के लोगो को अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए मुफ्त ईंधन की व्यवस्था कश्यप ने कर दी थी।बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर लिया ।मामला बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भी खुब उछाला गया। सरकार ने इसे संज्ञान में लेकर जांच टीम गठित कर तमिलनाडू भेजा तो मामला फर्जी पाया गया । मनिष कश्यप के फॉलोअर लाखों में है लेकिन दुर्भाग्य इन्होंने अपने कर्मों से उनके दिल में अपनी जगह को खाली कर दिया है।पुलिस इनके तलाश में लग थी । बहुत दिनों से पुलिस के साथ लुक्का-छिप्पी का खेल खेलने वाले त्रिपुरारी मोहन तिवारी उर्फ मनीष कश्यप आज तमिलनाडू में कामकाजी बिहारी निवासियों के लिये असत्य,भ्रामक एवं उन्माद फैलाने वाले वीडियों को प्रसारित करने एवं आर्थिक अपराध थाना कांड सं.3123 तथा 4123 के अभियुक्त मनीष कश्यप ने बिहार पुलिस एवं ईओयू की कानूनी दबिश के कारण बेतिया के जगदीशपुर थाने में आत्म समर्पण कर दिया।

Related posts

भोपाल:बेहतर प्रबंधन और कुशलता से करायें नीट की परीक्षा, कहीं भी न रहे कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर जिले की क्षमा कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 92.4% के साथ सफलता का परचम लहराया।

rktvnews

वाराणसी:उ.प्र.भोजपुरी संघ के प्रांतीय उपसचिव राजेन्द्र गुप्त के निधन पे श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

भारत ने दुशांबे में उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ग्लेशियरों को बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय बैठक में “Vibrant Villages Programme” के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

rktvnews

टेलीमैटिक्स विकास केंद्र 104वें स्कोच शिखर सम्मेलन के दौरान सेल ब्रॉडकास्ट समाधान के लिए स्कोच पुरस्कार 2025 से सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment