RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रदेश में सभी सरकारी इमारतों में पीएनजी और सीएनजी लाने के प्रावधान किये जाएं – मुख्य सचिव

जयपुर/राजस्थान 10 अगस्त। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने आज शासन सचिवालय में प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश में सीएनजी और घरेलू पीएनजी नेटवर्क के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के सभी जिलों में पाइप लाइन से घरेलू गैस उपलब्ध करवाने के लिए नेटवर्क का विकास समयबद्ध तरीके से पूरा हो। उन्होंने इस कार्य के लिए बोर्ड के समक्ष आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी अवरोधों को दूर करने के हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। मुख्य सचिव ने बोर्ड के प्रतिनिधियों से प्रदेश के सभी सरकारी घर, सरकारी कार्यालय, सरकारी कॉलोनी तथा सरकारी अस्पतालों व होटलो में पीएनजी और सीएनजी लाने के प्रावधान करने के लिए भी कहा।
मुख्य सचिव ने कहा कि नेचुरल गैस का उपयोग कोयले से अधिक स्वच्छ है। प्रदेश में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG ) तथा पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG ) के अधिकतम उपयोग के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स के लिए बुनियादी ढ़ांचा विकसित करने का काम शीघ्र पूरा किया जाना चाहिये। उन्होंने प्रदेश में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क्स के विकास को गति देने के लिए जिलों में बनाई गई समितियों की संबंधित जिला कलक्टर द्वारा नियमित बैठक कर समीक्षा करने के लिए भी कहा।
बैठक में पीएनजीआरबी चेयरमैन अनिल कुमार जैन, खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक संदेश नायक तथा पीएनजीआरबी के सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:एम.एम.महिला कॉलेज में हर घर तिरंगा 2025 उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

देखो अपना देश” पहल के अंतर्गत आईआरसीटीसी बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज संचालित करेगा।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

rktvnews

“स्त्री और शिक्षा” विषयक परिचर्चा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिले में आमजनता को 24 और किसानों को 14 घंटे बिजली देने की कि जाए गारंटी:सुदामा प्रसाद

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 2 क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एक बीएसएल-3 प्रयोगशाला का शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment