RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ऐतिहासिक महराजा कालेज में प्राचार्या प्रो कनकलता ने फहराया तिरंगा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।महाराजा कॉलेज आरा में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह से देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्या प्रो कनकलता द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। अपने संबोधन में इन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों शिक्षक, कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस के छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इन्होंने कहा की महाराजा कालेज केवल एक शिक्षण संस्थान ही नहीं वरन् स्वतंत्रता आन्दोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।आरा हाउस और ऐतिहासिक सुरंग,और बाबू कुंवर सिंह की ऐतिहासिक जीत, अंग्रेजी हुकूमत को बन्दी बनाकर पहला विजय झंडा यही फहरा था।यह वीर भूमि वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह व अनगिनत शहीदों की वीर गाथा का इतिहास है। इस ऐतिहासिक महाविद्यालय को शीर्ष पर ले जाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा तभी हमारे 1857 की स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायक वीर कुंवर सिंह की पावन धरती और दानवीर महाराज बहादुर राम रणविजय सिंह की बगिया महकेगी और विश्व में अपनी खुशबू बिखेरेगी। इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा पूरे समाज और राष्ट्र का कर्तव्य है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर दुर्ग विजय सिंह शिक्षकसंघ फुटाव के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो० कन्हैया बहादुर सिन्हा, महाराजा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गांधी की राय, महाराजा कॉलेज के प्रो० ओ०पी० राय, प्रो० आलोक कुमार, प्रो० चंचल कुमार पांडेय, प्रो०मो०नियाज हुसैन, प्रो० संजय कुमार, प्रो० रागिनी कुमारी सहायक प्राध्यापक डॉ० प्रज्ञा कुमारी दीपिका शेखर प्रियंका कुमारी कर्मचारी संघ के प्रमुख निर्मल सिंह, रमैया सिंह, शैलेश शाही तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्रों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

भोजपुर : वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने मारपीट करने की कराई प्राथमिकी।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने देवीपुर प्रखंड का किया निरीक्षण।

rktvnews

क्या बीजेपी को फिर से मिलेगी हरियाणा की सत्ता ?

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सभी से ध्यान को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

rktvnews

Leave a Comment