RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:तरारी विधानसभा का उप चुनाव मजबुती से लड़ेगी भाजपा : दुर्गा राज

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)04 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी द्वारा तरारी विधानसभा का उप चुनाव लड़ना तय हो गया है। चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश और जिला द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि तरारी विधानसभा का उप चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश द्वारा निर्देश प्राप्त हो चुका है। भाजपा के कार्यकताओं ने कमर कस ली है। बिहार भाजपा द्वारा उप चुनाव को लेकर प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। तरारी विधानसभा के सभी मंडलो मे विस्तृत मंडल कार्यसमिति बैठक 11 अगस्त से शुरु होगा,जिसमे बिहार सरकार के मंत्री केदार गुप्ता, नीरज बबलू सहित प्रदेश के गणमान्य नेतागण शामिल होंगे। कार्यसमिति भव्य होगा और संगठन के मजबुती और गठन पर फोकस होगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि तरारी विधानसभा के सभी 38 पंचायत और पीरो नगर मे छह शक्तिकेन्द्रो का गठन किया गया है। कुल 44 शक्तिकेन्द्रो के लिए जिला के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकताओं को प्रभारी बनाया गया है। सभी शक्तिकेन्द्रो मे बैठक कर बूथो को मजबुत करने और संगठन को सुदृढ बनाने पर बल दिया जाएगा। भाजपा अपने एनडीए गठबंधन के घटक दलो के साथ तरारी विधानसभा का उप चुनाव मजबुती से लड़ेगी।

Related posts

भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट मेघालय में आरंभ।

rktvnews

उत्तर प्रदेश राज्य का पहला टैक्टिकल अर्बनिज्म ट्रायल।

rktvnews

क्षेत्र में समुद्री प्रदूषण के प्रति जवाबी कार्रवाई के लिए भारत की पहल के हिस्से के रूप में भारतीय तटरक्षक जहाज समुद्र प्रहरी की आसियान देशों में विदेशी तैनाती।

rktvnews

बिहार:भारत रत्न की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की प्रसन्नता।

rktvnews

भोजपुर : हर हाल में 15 दिनो के भीतर हो डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य : जिला पदाधिकारी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment