RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

वाराणसी :डॉ. अजीत श्रीवास्तव चपाचप” बनारसी” और नरेन्द्र नाथ दूबे “अडिग” की जयंती पर श्रद्धा सुमन किया गया अर्पित।

RKTV NEWS/वाराणसी ( उत्तर प्रदेश)09 जनवरी।चंदौली जिला अंतर्गत अलीपुर दीनदयाल नगर मुगलसराय चंदौली में ज्योति कॉन्वेंट स्कूल प्रांगण में अस्मिता नाट्य संस्थान के संस्थापक/ महासचिव नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता एवं ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक कृष्णा गुप्ता के प्रमुख संयोजन में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में प्रख्यात सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक/ संचालक प्रमोद अग्रहरी मुख्य अतिथि के गरिमा में उपस्थिति में काशी के हास्य व्यंग कवि डॉ. अजीत श्रीवास्तव चपाचप बनारसी एवं हास्य कवि चार बार महामहिम राष्ट्रपति पद का प्रबल दावेदारी कर चुके नरेंद्र नाथ दुबे एडवोकेट के जयंती के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों द्वारा जयंती समारोह मनाया गया।
उक्त अवसर पर कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने कहा कि चपाचप बनारसी जी की रचना -लाल टमाटर देहरादून काटो राजा दूननू जून, का करिहे कोतवाल सिपाही चूसेलन जनता का खून, कवि नरेंद्र नाथ दुबे अडिग एडवोकेट की रचना- वे हमें देखते हैं हम उन्हें देखते हैं हमारे उनके देखने में सिर्फ फर्क इतना है कि वह लोग हमारा अवगुण देखते हैं और हम लोग उनका गुण देखे हैं सुन कर उनके व्यंग्यात्मक लहजे को प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि प्रमोद अग्रहरी ने कहा कि हास्य कवि चपाचप बनारसी जी और नरेंद्र दुबे अडिग जिस आयोजन में पहुंच जाते थे ।वह कार्यक्रम चपाचप अडिग मय हो जाता था ।ऐसे लोगों को हम सबको सदैव याद रखना चाहिए। नाट्य रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि भीगी पलकें लुप्त हो चुकी अब उनकी आवाज, अपने धुन के माहिर थे चपाचप अडिग जी अब बची है सिर्फ उनकी आवाज सुनाकर स्मृति को तरोताजा किया।स्वागत संबोधन करते हुए कृष्णा गुप्ता ने कहा कि मानव को सदैव प्रसन्न रखने के लिए चपाचप अडिग जी सदैव तत्पर रहते थे ।आज इस विद्यालय प्रांगण में उनकी जयंती मना कर हम लोग अपने आपको गौरवनित महसूस कर रहे हैं।
उक्त अवसर पर ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल मौर्य, तापसी मंडल ,दीप शिखा, निहारी लाल यादव ,प्रकाश मंडल, आनंद तिवारी, वंदना शर्मा, दीपक बनर्जी ,अनिता कुमारी, जानकी कुमारी ,राकेश अग्रवाल सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पुण्य तिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी पूर्व मुखिया पं जनार्दन ओझा।

rktvnews

उपभोक्ता जागरूकता स्थायी और सुरक्षित डिजिटल अनुभव की कुंजी है: प्रल्हाद जोशी

rktvnews

आस्था,पवित्रता और श्रद्धा का महापर्व है छठ।

rktvnews

लखनऊ: अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए 1,782 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज स्वीकृत

rktvnews

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment