RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)22 नवंबर।अपर समाहर्ता बक्सर, कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अगली बैठक में माहवार प्राप्ति की जानकारी के साथ साथ बैठक वाले माह तक कुल वसूली तथा प्रतिशत संबंधी प्रतिवेदन के साथ भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।
विगत बैठक में दिए गए निर्देश का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए बैठक संबंधी प्रतिवेदन में मदवार निर्धारित लक्ष्य एवं वसूली का प्रतिशत अवश्य रूप से अंकित करने का निर्देश दिया गया।
सोन नहर प्रमंडल बक्सर एवं आरा, खनन कार्यालय, नगर परिषद बक्सर एवं डुमरांव, विद्युत विभाग, माप तौल आदि को निर्देश दिया गया कि आगामी बैठक में राजस्व वसूली में तेजी लाने हेतु कार्य योजना के साथ बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।
विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि गलत ढंग से बिजल का उपयोग करने वाले बड़े उद्योग, लघु उद्योग, होटल, बड़े मकान आदि पर भी अकस्मात छापेमारी कर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
मत्स्य पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि वसूली में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली करना सुनिश्चित करेंगे।
कृषि विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि लाइसेंसी बीज भंडार आदि दुकानों की विस्तृत विवरणी आगामी बैठक में समर्पित करेंगे। साथ ही अभी तक लक्ष्य निर्धारित नहीं रहने वाले कार्यालय के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि तत्काल विभाग से संपर्क/समन्वय स्थापित कर वार्षिक लक्ष्य निर्धारित कराते हुए लक्ष्य अनुरूप वसूली सुनिश्चित की जाए।
सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाकर शत प्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

दरभंगा:दिव्यांगजनों की दिव्यांगता जाँच हेतु 01 फरवरी से 15 फरवरी तक प्रत्येक दिन आयोजित होगी मेडिकल बोर्ड की बैठक।

rktvnews

भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में मिलन समारोह,जीत की बनी रणनीति:सिनेटर प्रो.नीरज सिन्हा

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:एकलव्य राज्य आवासीय वॉलीबॉल (बालक) प्रशिक्षण केन्द्र बक्सर के संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:भारतीय ज्ञान परंपरा में कविता जन्म जन्मांतर यात्रा करके परिष्कृत होते चलती है: सुरेश पटवा

rktvnews

सिवान:बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए प्रगति के पद पर अग्रसर लकड़ीनवीगंज प्रखंड।

rktvnews

Leave a Comment