RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र! कार्यावधी के बाद कार्यों के लिए शिक्षकों पर मानसिक दबाव अनुचित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 09 अगस्त। राज्य में चल रहे जाती आधारित जन गणना में सहयोग कर रहे शिक्षकों को होने वाली समस्याओं के मद्देनजर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ,पटना के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्य सचिव को अपने एक पत्र के माध्यम से शिक्षकों को उक्त कार्यों में कर्यावधि को लेकर आ रही परेशानियों साथ ही कार्यालय अवधि में कार्य करने की मानव शरीर की क्षमताओं का जिक्र करते हुए महासचिव ने लिखा है की सामान्य प्रशाखा विभाग द्वारा पूर्व में 16 मई 2023 पत्रांक 9209 निर्गत पत्र के विरुद्ध कार्य लिया जा रहा है। उन्होंने लिखा है की मानव शरीर के कार्य करने की क्षमता का निर्धारण इसलिए किया गया है की कर्मी कार्यअवधी के पहले और बाद में अपना समय परिवार के साथ प्रसंचित मुद्रा में बिता सके ताकि वो अगले कार्यदिवस पर कार्यों को तत्परता संपादित कर सकें।
महासचिव ने अपने पत्र के माध्यम से मुख्य सचिव को लिखा है की जाती आधारित जन गणना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है अब जो शेष कार्य है उनके लिए डाटा एंट्री कराने के लिए अन्यत्र विद्यालय कार्य 4 बजे के बाद जाने पर कई घंटो का समय लग जाता है जिसके कारण महिला शिक्षकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। महासचिव ने मुख्य सचिव से आग्रह किया है की इस संबंध में प्रशाखा विभाग के उक्त पत्र के आलोक में आदेशों का पालन करवाया जाए कार्यअवधी के बाद कार्यों के लिए मानसिक दबाव कही से भी उचित नहीं है।

Related posts

भारी उद्योग मंत्रालय ने ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेईएम) के माध्यम से सार्वजनिक खरीद’ पर वेबिनार का आयोजन किया

rktvnews

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एग्रोटेक किसान मेला शुरू।

rktvnews

भोपाल:सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:जीवन के स्याह पक्ष को दरकिनार कर अपनाया जाए उद्धार पक्ष : संजय टाइगर

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र,वन मंत्री ने एनक्लोजर का उद्घाटन कर किया लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment