RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

सांसद ने बैंकर्स के साथ की बैठक!लोन संबंधित पत्रावलीयों को ना रखा जाए लंबित,बैंक खाते कैंप लगाकर खोले जाएं:सांसद

बागपत/उत्तर प्रदेश 5 अगस्त। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज विकास भवन सभागार में बैंक जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कर बैंकर्स को आवश्यक निर्देश दिए ।
जिसमे जनसुरक्षा योजनाओं पर चर्चा की उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा जो भी संचालित योजनाएं हैं ,उनके खाते खोलने तथा लोन में आनाकानी ना की जाए ,अगर लोन सेंशन हो गया है तो लोन देने में देरी ना की जाए उन्होंने कहा सरकार की ऐसी योजनाएं हैं ,जिनका लाभ व्यक्ति को अवश्य दिया जाए, किसी भी व्यक्ति के लोन लेने वाले के अनावश्यक रूप से बैंक में चक्कर ना लगवाएं बैंकर्स के जो भी मानक हैं उन्हें एक बार ही बता दिया जाए और अपनी बैंक में भी चस्पा कर दिए जाएं ।जिससे कि वह अपनी कागजी कार्यवाही उनके साथ आपको अपने अभिलेख दे सकें।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, फसली किसान क्रेडिट कार्ड एवं किसान पशुपालक, मत्स्य पालक, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा की ।
जिलाधिकारी ने कहा जिन बैंकों पर फाइल लंबित हैं वे बैंक ऐसी फाइलों का त्वरित गति से निस्तारण करें फाइलों का निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे बैंक प्रबंधकों के खिलाफ कठोरतम और दंडात्मक दोनों ही कार्यवाही की जाएंगी ।इसलिए समय अंतर्गत बैंक अपना कार्य अच्छे से करें और अपनी कार्यशैली में सुधार करें ।
जिलाधिकारी ने कहा बैंक को हर सुविधा दी जाएगी ,आम व्यक्ति को परेशान ना करें अनावश्यक रूप से उनके बैंक में चक्कर नहीं लगवाएं, व्यक्ति का समय अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए उनका काम समय से मानक अनुरूप किया जाए बैंक से जुड़ी हर योजना का व्यक्ति को लाभ मिलना चाहिए बैंक प्रबंधक की आनाकानी होगी तो होगी कार्रवाई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एमएल व्यास, लीड बैंक मैनेजर राजेश पंत , एल डी ओ अनिल कुमार मिश्रा ,क्षेत्रीय प्रबंधक केनरा बैंक अश्वनी कुमार एवं समस्त बैंकर्स तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने बोधगया स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:मठ मंदिर संरक्षण सह सेवा समिति, आरा की भागवत कथा आयोजन को ले की गई बैठक।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति का ओडिशा दौरा: रायरंगपुर में हॉलिडे होम और खेल परिसर की आधारशिला रखीं, वर्चुअल माध्यम से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और बरसही स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

जनहित में भाजपा जिला प्रवक्ता ने उठाई आवाज! बस पड़ाव में पानी की व्यवस्था को जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को दिया आवेदन।

rktvnews

कोयला मंत्रालय की रणनीतिक पहल से इस्पात उत्पादन के लिए घरेलू कोकिंग कोयले की उपलब्धता बढ़ी, आयात कम हुआ।

rktvnews

देवघर: नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक ने की उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment