RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: जीविका ने जिला अंतर्गत कई गांवों में किया महिला संवाद आयोजित।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)03 मई।सशक्त महिला एवं सशक्त समाज की परिकल्पना बिहार में साकार हो रही है। बिहार सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर महिलाऐं आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर सशक्त होते हुए अब गाँव –समाज को नई दिशा देने की ओर अग्रसर हैं l इसकी बानगी राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित है l जहाँ महिलाएं अपने गाँव के विकास के लिए निति निर्धारण के साथ ही बिजली, सड़क , रेल का ठहराव , नदी पर पुल , सौर उर्जा से संचालित स्ट्रीट लाईट , गाँव में स्कुल , जीविका दीदी के पुस्तकालय के तर्ज पर उनके गाँव में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय , गाँव में उद्योग-धंधा और स्वावलंबन के लिए अधिक से अधिक रोजगार की मांग सरकार से कर रही है l ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि बिहार सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य किया है l सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से वो और उनके बेटा-बेटी लाभान्वित भी हो रहे हैं l गाँव का विकास भी हो रहा है लेकिन अभी भी ऐसे कई कार्य हैं जो किया जाना है l उन्ही कार्यों को गाँव की महिलाएं महिला संवाद कार्यक्रम मे सुचिवद्ध करा रही हैं l जिन्हें उनकी इच्छा और आकांक्षा के तौर पर देखा जा रहा है l
लखीसराय जिला अंतर्गत हलसी, रामगढ़ चौक , सूर्यगढ़ा , चानन एवं लखीसराय सदर के विभिन्न गाँव में भी महिला संवाद कार्यक्रम जारी है l महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं मुखर होकर अपनी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को रख रही हैं l साथ ही में बिहार में महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के लिए चलाई जा रही से मिले लाभ को भी बता रही हैं l राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और महिलाओं को मिले आरक्षण से मिले लाभ पर आधारित फिल्मे महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की कहानी सुना एवं दिखा रहे हैं l प्रदर्शित फिल्मो को सरकार की योजनाओं पर लीफलेट एवं मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पत्र भी बल प्रदान कर रहा है l
लखीसराय जिला अंतर्गत लखीसराय सदर प्रखंड स्थित साबिकपुर गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से संगीता कुमारी ने हरहु नदी पर पुल की मांग की है l पीजी की छात्रा दीपा ने गाँव में उप अस्पताल और पुस्तकालय की आकांक्षा दर्ज कराई है l अंजनी कुमारी ने हलसी के भानपुरा गाँव में आंगनवाडी की मांग की है l इसी तरह महिलाएं स्वच्छता, शिक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग सरकार से कर रही हैं l महिला संवाद कार्यक्रम के अंत में महिलाये सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिला अधिकारों की रक्षा हेतु संकल्प भी ले रही हैं l
शनिवार को लखीसराय सदर में गुप्त नाथ ग्राम संगठन ने साबिकपुर गाँव में एवं सोनम ग्राम संगठन द्वारा अमहरा गाँव में , रामगढ चौक में नारीशक्ति ग्राम संगठन दवारा नन्द नाम गाँव में एवं रचना ग्राम संगठन दवारा शर्मा गाँव में , सूर्यगढ़ा में कन्या ग्राम संगठन द्वारा कवादपुर एवं विश्वास ग्राम संगठन द्वारा सलेमपुर गाँव में , हलसी में कमल ग्राम संगठन द्वारा भनपुरा गाँव में एवं भारतमाता ग्राम संगठन द्वारा शिरखंदी गाँव में तथा चानन में किसान ग्राम संगठन द्वारा लाखोचक एवं नारीशक्ति ग्राम संगठन द्वारा महेशलता गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

16वीं कृषि विज्ञान कांग्रेस संपन्न।

rktvnews

बागपत।अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष- 2023″ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेटस रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता हेतु जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय प्रदर्शन (रोड शो) कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री आदमपुर वायु सेना स्टेशन पर बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिले।

rktvnews

सिवान:लोकतान्त्रिक मुल्यों की रक्षा करने वाले युवा नेता विकास यादव और सोहेल मांझी पर से फर्जी मुकदमा तत्काल वापस लो: RYA- AISA

rktvnews

भोजपुर:नीरज गौतम को राज्य नागरिक परिषद का सदस्य बनाने पर प्रो अजय कुमार ने दी बधाई।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा – 2025 अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment