RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों के बीच मसरूम बीज का वितरण किया गया।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 05 अगस्त।बुनियाद केंद्र, मोतिहारी सदर के तत्वाधान में, जिला कौशल विकास समिति के अंतर्गत RSETI से मशरूम उत्पादन में प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांग जनों को बुनियाद केंद्र, सक्षम ,एवं RSETI , पूर्वी चंपारण के सहयोग से “रोटरैक्ट क्लब”, बापूधाम मोतिहारी द्वारा “बीज स्वरूप मशरूम वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया ।
आरसेटी डायरेक्टर संजय द्वारा बताया गया कि यह पूरे बिहार में प्रथम अवसर है कि RSETI द्वारा केवल दिव्यांगजनों का बैच बनाकर किसी भी विषय पर प्रशिक्षण दिया गया है। इस हेतु बुनियाद केंद्र एवं जिला कौशल विकास समिति बधाई के पात्र हैं। सभी दिव्यांग जनों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात् सर्टिफिकेट प्रदान किया गया ।
रोटरैक्ट क्लब, बापूधाम मोतिहारी द्वारा सभी 20 प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांगजनों को एक पूरा किट उपहार स्वरूप उपलब्ध करवाया गया, जिससे की सभी दिव्यांगजन प्रशिक्षण में सीखे अपने योग्यता के अनुसार तत्काल ही मशरूम उत्पादन शुरू कर उसका लाभ प्राप्त कर सकें।
जिला प्रबंधक,नवीन कुमार नवीन द्वारा उनको उत्पादन में आने वाले कठिनाइयों को भी भविष्य में आपसी समन्वय से दूर करने, सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करने एवम निरंतर अनुश्रवण की बात की गई एवं रोटरैक्ट क्लब को कम समय में किट उपलब्ध करवाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिला नियोजनालय एवं जिला कौशल विकास समिति से अतुल जी एवं कन्हैया जी द्वारा आवश्यक विपणन में सहयोग एवं शीघ्र ही विधवाओं के लिए एक बैच बना कर प्रशिक्षण कराने हेतु बुनियाद केंद्र से सामंजस्य की बात की गई।
सभी दिव्यांगजन सर्टिफिकेट एवम मशरूम के बीज वाली किट पाकर, बहुत ही प्रोत्साहित हुए एवम खुश दिखे । उन्होंने तत्काल ही प्रशिक्षण का लाभ के अनुसार उत्पादन शुरू करने का वचन दिया।

Related posts

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग बिहार सरकार संदीप पॉन्द्रिक द्वारा गया ज़िले के डोभी प्रखंड अंर्तगत (akic) अमृतसर कोलकाता इंटीग्रेटेड कॉरिडोर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया गया।

rktvnews

भोजपुर:योग स्वस्थ्य एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

नवादा डीएम और डीडीसी ने संयुक्त रूप से निर्माणाधीन गंगा जल आपूर्ति योजना का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

उड़े तिरंगा बीच नभ।

rktvnews

इंदौर:अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के 266 पीडितों को एक वर्ष में 3 करोड़ 10 लाख 87 हजार रूपये की दी गई सहायता।

rktvnews

आरा में खुला मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर का भव्य शो रूम!देश की आत्मा आज भी किसानों में बसती है- अवधेश नारायण सिंह

rktvnews

Leave a Comment