RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने देशवासियों से चुनावों में उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 मई।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों से चुनावों में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। दूरदर्शन को दिए एक वीडियो संदेश में उन्होने कहा कि वोट देना नागरिक का अधिकार है और कर्तव्य भी है। आपका वोट शासन व्यवस्था में आपकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।

उपराष्ट्रपति के संदेश का मूलपाठ निम्न है-

“मेरा अनुरोध!

लोक सभा और विधान सभा चुनाव में वोट अवश्य करें, हर हालत में करें।
प्रजातंत्र में प्रजा हमारी मालिक है, प्रजा सर्वोपरि है। आपका वोट तय करेगा भारत का वर्तमान, भारत का भविष्य!
वोट देना आपका अधिकार है, वोट देना आपका कर्तव्य है।
आपका वोट शासन व्यवस्था में आपकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा, और यही भागीदारी हमारे देश की ताक़त बनेगी, रीढ़ की हड्डी बनेगी।
आपका वोट ही है जो शासन की रूपरेखा,अर्थव्यवस्था की स्थिति, दुनिया में हमारी ताक़त को परिभाषित करेगा।
मैं सभी को और विशेष रूप से पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं को आह्वान करता हूं कि वे मतदान अवश्य करें। यह मौका बिल्कुल ना चूकें, इसका अफसोस ज़िंदगी भर आपको परेशान करेगा। मैंने हर बार वोट दिया है।
इस बार भी दूँगा। आप भी दें।

जय हिन्द!”

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने आरूषि संस्था के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन कर दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों से किया आत्मीय संवाद।

rktvnews

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय खेल कराटे (बालिका) प्रतियोगिता में दरभंगा जिला की अंडर-19 आयु वर्ग में जेवा प्रवीण ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।

rktvnews

15 जुलाई से आठ दिवसीय ब्यूटी कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

वैशाली: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ब्रजगृहों का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

एमएसपी, ऋण माफी और फसल बीमा : क्या अपेक्षा है देश के किसानों की आगामी बजट से?

rktvnews

भारत पहली बार एशिया प्रशांत दुर्घटना जांच समूह की बैठक और कार्यशाला की मेजबानी करेगा।

rktvnews

Leave a Comment