RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: राज्य सरकार की योजनाओं ने जगाई है महिला सशक्तिकरण की अलख : परिवहन मंत्री

महिलाओं की सहभागिता से प्रगति की राह पर है बिहार।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को चूल्हा चक्की से बाहर निकाल सशक्त समाज के निर्माण का बनाया सहभागी: शीला मंडल

जीविका आयोजित महिला संवाद में परिवहन मंत्री हुई शामिल।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)14 मई।महिलाओं की सहभागिता के कारण ही आज बिहार प्रगति की राह पर है। राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने राज्य में महिला सशक्तीकरण की अलख जगाई है। यह माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की चतुराई ही है कि महिलाएं चूल्हा -चक्की से बाहर निकलकर सशक्त समाज का निर्माण कर रही हैं। उक्त बातें शीला मंडल, माननीय मंत्री, परिवहन मंत्रालय , बिहार ने लखीसराय में महिलाओं से महिला संवाद कार्यक्रम में की। मंत्री ने बुधवार को लखीसराय जिला बड़हिया प्रखंड के संस्कार जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा खुटहा डीह में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शिरकत की और महिलाओं से संवाद स्थापित किया। मंत्री ने महिलाओं एवं छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम आपके सपनो को साकार करने के लिए एक बड़ा मंच बन गया है l पिछले 20 वर्षों में राज्य में माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए कई योजनायें संचालित की गई हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों ने अपने जीवन में आई खुशहाली के बारे में बताया l प्रियंका देवी ने परिवहन मंत्री से लखीसराय में सरकारी बस का परिचालन शुरू करने की मांग की । सेजल ने आधुनिक पुस्तकालय और खेल मैदान की मांग की । उसी तरह महिलाओं के तरफ से स्कूल, सड़क का निर्माण , महिला थाना , सिलाई केंद्र, स्थानीय स्तर पर रोजगार आदि की मांग की । इस अवसर मौजूद मिथिलेश मिश्रा, जिला पदाधिकारी महोदय ने भी उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं की इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने की बात कही ।
इसके साथ ही बुधवार को लखीसराय सदर में जाग्रति ग्राम संगठन द्वारा कछियाना गाँव में एवं प्रेम ग्राम संगठन द्वारा बिलौरी गाँव में , रामगढ चौक में साथी ग्राम संगठन दवारा नोनगढ़ गाँव में एवं उजाला ग्राम संगठन दवारा तेतरहाट गाँव में , सूर्यगढ़ा में शबनम ग्राम संगठन द्वारा सुर्यपुरा गाँव में एवं नारीशक्ति ग्राम संगठन द्वारा कवादपुर गाँव में , हलसी में रोजी ग्राम संगठन द्वारा मोहद्दीनगर गाँव में एवं साधना ग्राम संगठन द्वारा धीरा गाँव में तथा चानन में शक्तिशाली ग्राम संगठन द्वारा गोहरी एवं रानी ग्राम संगठन द्वारा खुतुकपुर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रामगढ़ चौक के गुंडी गाँव की नीतू कुमारी , छात्रा ने हर हर पंचायत में आधुनिक पुस्तकालय की मांग की है। नीतू ने बताता कि छात्रवृति योजना से मिली राशि से आगे की पढाई जारी रख पाई है इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है l चानन की ही रूबी कुमारी ने राशन कार्ड, शौचालय और इंदिरा आवास की उपलब्धता के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद् दिया है l उन्होंने सरकार से जीविका दीदियों के लिए स्वच्छता आदि के क्षेत्र में रोजगार की मांग की है l हलसी में महिलाओं ने कौशल विकास केंद्र की मांग की है l सूर्यगढ़ा प्रखंड के सुर्यपुरा पंचायत की महिलाओं ने सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मान की है l लखीसराय सदर प्रखंड के दामोदरपुर प्रखंड के चमघारा गाँव के लोगो के लिए प्रखंड कार्यालय लगभग दस किलोमीटर दूर है और रामगढ़ प्रखंड कार्यालय महज दो किलोमीटर दूर है लिहाजा महिलाओं ने अपने चमघारा गाँव को रामगढ़ प्रखंड में शामिल करने की मांग की है l इसी तरह से मांग, इच्छाएं एवं आकांक्षाएं महिलाओं एवं छात्राओं की तरफ से आ रही है जिसे तत्काल सुचिवद्द करते हुए एप में प्रविष्टि कराकर सक्षम पदाधिकारी के पास भेजने की कवायद भी जारी है।
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकर की योजनाओं पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन एवं लीफलेट के माध्यम से विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सन्देश पत्र भी कार्यक्रम में आमंत्रित महिलाओं एवं छात्रों के बीच वितरित किया जा रहा है।
लखीसराय जिला के सभी प्रखंड में 545 जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें कुल 265 ग्राम संगठन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है l जिसमे 65 हजार से अधिक महिलाओं एवं छात्राओं की सहभागिता रही है।

Related posts

जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को बढ़ावा देना हमारी संस्कृति का हिस्सा: हरदीप एस. पुरी

rktvnews

मोतीहारी:ज़िला स्तरीय बाल पंचायत – हमारा दरबार का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी की योगा टीम ने नेशनल स्पोर्टस में जीता ‘कास्य’।

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन!प्रशासन एकादस की टीम ने पत्रकार एकादस को हराया।

rktvnews

23 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सत्य ही ईश्वर है : जीयर स्वामी

rktvnews

Leave a Comment