RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

मुख्यमंत्री ने किया हिंदी सेवी सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन 29 साहित्यकारों को किया सम्मानित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 01 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन किया। मंत्रिमंडल सचिवालय (राजभाषा) विभाग द्वारा एक अणे मार्ग स्थित “लोक संवाद” में आयोजित इस पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 के अंतर्गत 29 साहित्यकारों को अंग वस्त्र, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2020-21 के अंतर्गत हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के तहत डा विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को डॉ राजेंद्र प्रसाद शिखर सम्मान, डॉ अशोक कुमार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पुरस्कार, श्रीमती मृणाल पांडे को जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार, डॉ सुशीला टाकभौरे को बी पी मंडल पुरस्कार, कविवर श्री सत्यनारायण को नागार्जुन पुरस्कार, श्री राम श्रेष्ठ दीवाना को राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, श्री जाबिर हुसैन को फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ पुरस्कार, डॉ पूनम सिंह को महादेवी वर्मा पुरस्कार, डॉ के वनजा को बाबू गंगा शरण सिंह पुरस्कार, दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा (हैदराबाद, तेलंगाना) को विधाकर कवि पुरस्कार, श्रीमती गीता श्री को विद्यापति पुरस्कार, डॉ राकेश कुमार सिन्हा रवि को मोहनलाल महतो ‘वियोगी’ पुरस्कार, श्री भगवती प्रसाद द्विवेदी को भिखारी ठाकुर पुरस्कार, डॉ छाया सिन्हा को डा ग्रियर्सन पुरस्कार एवं श्री अनंत विजय को डॉ फादर कामिल बुल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं इस पुरस्कार वितरण समारोह में वर्ष 2021-22 के अंतर्गत हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री मधुसूदन आनंद को डॉ राजेंद्र प्रसाद शिखर समान, श्री बलराम को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पुरस्कार, डा चंद्र त्रिखा को जननायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार, डा इरशाद कामिल को बीपी मंडल पुरस्कार, श्री भोला पंडित ‘प्रणयी’ को नागार्जुन पुरस्कार, श्री अनिरुद्ध सिन्हा को राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, डा शहनाज फातमी को फणीश्वर नाथ ‘रेणु’ पुरस्कार, डॉ भावना को महादेवी वर्मा पुरस्कार, डॉ गुरमीत सिंह को बाबू गंगा शरण सिंह पुरस्कार, असम राष्ट्रभाषा प्रचार समिति को विधाकर कवि पुरस्कार, श्रीमती कविता प्रयागराज को विद्यापति पुरस्कार, श्री महेंद्र नारायण पंकज को मोहनलाल महतो ‘वियोगी’ पुरस्कार, डॉ आशीष कंधवे को डॉ ग्रियर्सन पुरस्कार एवं श्रीमती विभा रानी को डा फादर कामिल बुल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी लोगों का मैं स्वागत और अभिनंदन करता हूॅ। आप सभी से आग्रह है कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष 14 सितंबर को घोषित हिंदी दिवस के दिन करें और उस दिन हिंदी भाषा को विकसित करने वाले साहित्यकारों को सम्मानित करें। कविवर श्री सत्यनारायण जी द्वारा रचित बिहार गीत पूरे बिहार में सभी महत्वपूर्ण बैठकों एवं विभिन्न अवसरों पर बजाया जा रहा है और आज उन्हें नागार्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो कहेंगे कि उनको पुरस्कार स्वरूप दी जाने वाली 2 लाख रुपये की राशि की जगह 3 लाख रुपये प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सब की मांग को ध्यान में रखते हुए हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न पुरस्कारों के तहत प्रदान की जाने वाली धनराशि में बढ़ोतरी करें। हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न पुरस्कारों के तहत दी जाने वाली न्यूनतम राशि 50 हजार रूपये को बढ़ाकर लाख रुपये से ज्यादा करें। पुरस्कार की राशि को अगली बार बढ़ाकर ही सरकार के पास भेजें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नई टेक्नोलॉजी के आने से लोग पुरानी बातों को भूलने लगे हैं, यह ठीक बात नहीं है। वर्ष 2019 के बाद मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों की तादाद तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नई-नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से पृथ्वी को काफी नुकसान पहुंच रहा है। अगर यही स्थिति रही तो एक दिन ऐसा आएगा कि सब कुछ खत्म हो जाएगा। आजकल मोबाइल फोन का इस्तेमाल बच्चा से लेकर हर उम्र के लोग जरूरत से ज्यादा कर रहे हैं, यह उचित नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हिंदी काफी अच्छी भाषा है। इस देश की अधिकांश आबादी आपसी बोलचाल में इसी भाषा का इस्तेमाल करती है। आप सभी से आग्रह है कि इस भाषा को कायम रखते हुए इसे विकसित एवं विस्तारित करने पर विशेष बल दें। आजकल यह देखने को मिल रहा है कि हिंदी के शब्दों को भी लोग अंग्रेजी में लिखने लगे हैं, इससे बचने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भी अच्छी भाषा है और सबको जाननी भी चाहिए। लेकिन हिंदी के शब्दों को हिंदी में ही लिखनी चाहिए। आप सभी लोगों को यही सलाह दें। हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में लिखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जब सांसद और केंद्रीय मंत्री थे तो कोई भी कानून बनता था तो वह हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा में भी लिखा रहता था। हम तो कहेंगे कि हिंदी में ही आप लोग सब कुछ नोट कराएं। बिहार में सात निश्चय योजना के तहत सभी बच्चे बच्चियों को प्रशिक्षित कराया जा रहा है ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान हो सकें। बच्चे-बच्चियों को प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा भी सिखाया जा रहा है ताकि वे अपनी बातें कह सकें और दूसरों की बातों को भी अंग्रेजी में भी समझ सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पुन: आप लोगों से आग्रह करेंगे कि हिंदी भाषा को विकसित करने पर विशेष ध्यान दें और हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत होने वाले लोगों की संख्या बढ़ाकर उन्हें पुरस्कृत करें। इस काम में राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी। मंत्रीमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने स्वागत भाषण दिया।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खाॅ, विधान पार्षद डॉ रामबचन राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, हिंदी प्रगति समिति के अध्यक्ष कविवर सत्यनारायण, हिंदी प्रगति समिति के उपाध्यक्ष डॉ सविता सिंह नेपाली, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ गिरीश कुमार चौधरी, राजभाषा के निदेशक सुमन कुमार, उर्दू निदेशालय के निदेशक अहमद महमूद सहित सम्मानित होने वाले साहित्यकार गण, हिंदी सेवी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: बिहार के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने किया प्रांडलीय कार्यालय एवं प्रधान डाक घर का दौरा,मीडिया से हुए मुखातिब।

rktvnews

वैशाली:जब जिलाधिकारी ने खुद अपने सामने बीमार बच्चे का करवाया इलाज।

rktvnews

”संभावना कला रत्न” से नवाजे गए युवा चित्रकार संजीव सिन्हा।

rktvnews

भोजपुर:प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की संभावित बाढ़ और सुखाड़ एवं पेयजल आपूर्ति संबंधित तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment