RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी रामचंद्र लाल की पुण्यतिथि आयोजित!गरीबों की मदद पिता स्व रामचंद्र लाल से सीखा:डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 जुलाई।आज आनंद हॉस्पिटल आरा में स्वतंत्रता सेनानी व प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. रामचंद्र लाल जी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम प्रातः पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन से हुआ।शाम में इनके पैतृक आवास गच्छई ,बिक्रमगंज में भी पुण्यतिथि एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया गया ।गांव के सभी बड़े बुजुर्ग और प्रमुख लोगों ने उनके तैलय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद दीन दुखियों के बीच फूड पैकेट्स एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद डॉक्टर के एन सिन्हा ने बताया कि मेरे पिता स्व रामचंद्र लाल जी एक स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ ही समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले व्यक्तित्व के थे और हर तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े रहते थे। वे बिक्रमगंज , आजीवन रामचरितमानस के अध्यक्ष रहे और कई गरीब दुखियों की हमेशा मदद करते रहे। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पंडित श्री निवास मिश्र, ददन लाल सिन्हा ,बिहारी सिंह ,त्रियुगी लाल, राजेश सिन्हा, शशि जी, प्रदीप जी, सतेंद्र सिंह, लाल बाबू जी आदि शामिल रहे।आनंद हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर शशि जी ने बताया कि पुण्यतिथि पर इस तरह के श्रद्धांजली एवं सामाजिक आयोजन हर साल आरा , बिक्रमगंज एवं ग्राम गच्छई में होता रहता है और आगे भी होता रहेगा।

Related posts

इंसानी सोच के अंधेरों में उतरने के लिए हो जाइए तैयार : मनोरंजक थ्रिलर “वध” का प्रीमियर एंड एक्सप्लोर एचडी पर।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: भ्रामक और निराधार है पीके के आरोप: भोजपुर जिला प्रशासन

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का बजट सर्वसम्मति से पारित।

rktvnews

चतरा:दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

कुंडेश्वर में माॅ दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

विभिन्न थाना क्षेत्र से भोजपुर पुलिस ने की शराब की बड़ी खेप बरामद।

rktvnews

Leave a Comment