RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का बजट सर्वसम्मति से पारित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 फ़रवरी।बजट व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के सीनेट सदस्यों की पूर्व निर्धारित बैठक कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में नूतन परिसर के परीक्षा सभागार में संपन्न हुआ। इस बैठक में विश्वविद्यालय के पदाधिकारी सहित सभी सीनेट सदस्य एमएलए एमएलसी तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में कुलपति द्वारा कुल सात अरब 31 करोड़ 49 लाख 73 हजार 535 रुपये के घाटे का बजट प्रस्तुत किया गया।जिसे सीनेट के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
अपने कार्यकाल की चर्चा करते हुए कुलपति सबके सहयोग की सराहना की और विषम परिस्थितियों में भी विश्वविद्यालय को विकसित करने में सकारात्मक पक्ष रखने के लिए आभार जताया। इन्होंने बताया कि अब पठन पाठन और खेलकूद में छात्रों की विशेष रूचि ,उपस्थिति, प्रगति ऐतिहासिक परिणाम ला रहा है तो दूसरी तरफ शिक्षकों की सक्रियता, अध्यापन रिसर्च से महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ी है और शैक्षणिक माहौल अच्छा दिख रहा है। अब विश्वविद्यालय का सत्र नियमित हो गए हैं परीक्षाएं समय पर हो रही है, सभी महाविद्यालय में अनुपातिक नामांकन हो रहे हैं। शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जा रहा है।
प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स भी बढ़ाया जा रहा है ताकि आर्थिक उन्नति और स्वावलंबन का भी कार्य हो सके। रोजगार परख योजना
अंतर्गत नए प्रोफेशनल कोर्स को चलाने के लिए प्रयास जारी है। शिक्षा का मानदंड और नैक ग्रेडेशन के लिए भी तैयारी और दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।छात्र संगठन आइसा पूर्व लंबित मांगों लेकर आज के दिन माहौल को अस्त व्यस्त करने का अनुचित प्रयास किया। उनकी अधिकांश मांगों का समाधान राज्य सरकार से होना है।वित्त परामर्शी अरुण प्रसाद श्रीवास्तव ने बजट अभिभाषण पढ़ा।वेतन एवं भत्ता, पेंशन, आकस्मिकता और छात्राओं के शिक्षण शुल्क की पूर्ति, विवि के विकास राशि समाहित है।मंच संचालन कुलसचिव डॉ रणविजय कुमार ने किया।
सीनेट की बैठक में नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह , बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,राम विशुन सिंह लोहिया,एमएलसी अशोक पाण्डेय, राधा चरण साह,संगीता कुमारी, संतोष मिश्र, विजय मंडल, अजीत कुमार सिंह, विश्वनाथ राम,डॉ कुंदन कुमार सिंह, डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ नरेंद्र पालित, डॉ अवध बिहारी सिंह, प्राचार्य डॉ नवीन कुमार, सीनेटर संतोष तिवारी,प्राचार्या डॉ आभा सिंह, प्रॉक्टर डॉ लाल बाबु सिंह, डॉ अजीजी, आदि रहे।बजट के अलावा एकेडमिक, वित्त समिति, संबंधन और नवीन पाठ्यक्रम समिति और सिंडिकेट से अनुमोदित प्रस्तावों को पारित किया। 28 डिग्री कॉलेज ,तीन कॉलेजों में एलएलबी पाठ्यक्रम अनुमोदित है।
कई सदस्यों ने अनेक प्रश्नों को उठाया लेकिन उसका सही जवाब नहीं मिल सका इसके लिए उन लोगों ने रोष व्यक्त किया। सीनेट सिंडिकेट के जवाब में कुलपति ने बताया कि मई और जून के बीच चुनाव होगा।
प्रो बलराज ठाकुर ने बताया की मैंने दो बार खड़ा होकर कार्यरत शिक्षकों का वेतन और अवकाश प्राप्त लोगों का पेंशन के बारे में मुद्दा उठाया लेकिन इस पर सदन में कोई जवाब नहीं दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बजट पारित करने की हो लगी रही लेकिन पूर्व के पारित बजट पर अभी तक वेतन और पेंशन नहीं मिल रहा है इस पर कहीं कोई चर्चा नहीं हुई। ना इसके लिए कोई प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है कि कार्यरत और अवकाश प्राप्त लोगों का वेतन और पेंशन जल्द से जल्द दिया जाए। पूर्व के बजट में अक्टूबर तक का ही वेतन सैंक्शन था, इस पर कोई पहल क्यों नहीं हुई। सभी शिक्षक अपने वेतन और पेंशन के नाम पर बैठे रहे और आवाज तक नहीं उठाई। इस प्रश्न का जवाब अनुत्तरित रहा।

Related posts

भोजपुर:नृत्य शिक्षिका आदित्या बिहार दिवस समारोह में हुई सम्मानित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने बालिका आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण, शीघ्र स्थानांतरण के निर्देश।

rktvnews

बक्सर:डी. के.कॉलेज, डुमरांव में प्रथम महिला प्रचार्या के पदभार ग्रहण करने से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल।

rktvnews

भोजपुर:भारोत्तोलन में जगजीवन कॉलेज के छात्र निशिकांत बने स्वर्ण पदक विजेता।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जून 25

rktvnews

चित्तौड़गढ़:विधानसभा आम चुनाव-2023!मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेण्डमाईजेशन।

rktvnews

Leave a Comment