RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

शांति समिति की बैठक कर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए कई निर्देश।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर होगी कार्रवाई।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक,विकास कुमार पांडेय की अध्यक्षता में दुर्गापूजा, दीपावली, छठ त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई।
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया। साथ हीं बैठक में लिए गए निर्णय का पालन कराने को कहा गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर विधि व्यवस्था बनाए रखने संबंधी चर्चा किया एवं सभी से अपनी-अपनी राय एवं सुझाव देते हुए सप्तमी से लेकर दशमी तक कुछ रास्ते को वन-वे करने, विसर्जन जुलूस का समय सीमा तय करने, सफाई कर्मी नियुक्त करने, बैरिकेटिंग, लाइट/पेयजल की व्यवस्था करने समेत अन्य सुझाव दिए गए।
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी से त्योहारों को लेकर प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक एवं लाइसेंसी/गैर लाइसेंसी पंडालों की जानकारी ली गई। त्योहारों में सक्रिय होकर विधि व्यवस्था बनाए रखने संबंधित निर्देश देते हुए सभी को त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर उस पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त द्वारा पूजा समिति/मंदिर प्रबंधन समिति से अपील किया गया कि पूजा पंडालो में सीसी टीवी कैमरा अपने स्तर से लगाए। पंडालों में दो निकासी द्वार महिला एवं पुरूष, अग्निशामक, पूजा पंडाल में वोलेंटियर, पंडाल में बिजली कनेक्शन लेकर अच्छे से प्लास्टिक कोटेड तार लगाए। जिससे अप्रिय घटना घटने से बचा जा सके। पंडालों में कूड़े कचरें न फैलाए। किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ पंडालों में न रखे। सभी पंडालों में फर्स्ट एड किट जरूर रखे। समय का खयाल रखते हुए नियम का पालन कर दुर्गा पूजा त्योहार मनाएं।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने त्योहारों के दौरान गड़बड़ी करने एवं अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़े। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देने को कहा गया एवं किसी को भी कानून हाथ में न लेने की बात कही गई ।
पुलीस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी तालाब में डुबाव जल स्तर को चिन्हित करते हुए बैरिकेडिंग करेंगे। जिससे विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पंडाल में अग्निशामक समेत निकासी द्वार को बड़ा एवं निर्धारित रखने को कहा गया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने पर संबंधित पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष/सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

ज्वलनशील पदार्थों को लेकर सतर्कता बरतें

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी दुर्गा पूजा समिति/मंदिर प्रबंधन समिति इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पंडालों के आस पास ठेला-खोमचा आदि में आग से कोई सामग्री न बनाई जा रही हो, ज्वलनशील पदार्थों को लेकर सतर्कता बरतें। हवन के दौरान विशेष ध्यान रखें कि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से समस्त जिला वासियों को दुर्गापूजा पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।
उक्त बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य के रूप में जिला के गणमान्य नागरिक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:मध्यप्रदेश आज सबसे तेज गति से विकास करने वाला प्रदेश:उप मुख्यमंत्री शुक्ल

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

बक्सर:चक्की प्रखण्ड में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

उज्जैन:बचपन से हृदय रोग से ग्रसित अविनाश का ऑपरेशन हुआ, अब जी सकेगा सामान्य जीवन।

rktvnews

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में ‘श्रुति मंडल’ का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने तहसील बड़ौत का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment