RK TV News
खबरें
Breaking Newsआयुर्वेद

अलवर जिले के किशनगढबास में राजकीय औषधालय के नवीन भवन का हुआ लोकार्पण।

जयपुर/राजस्थान 30 जुलाई। अलवर जिले के किशनगढबास स्थित राजकीय अस्पताल परिसर में रविवार को विधायक निधि कोष से 18 लाख रूपये की लागत से बने राजकीय औषधालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली तथा आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीकाराम जूली ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार निरन्तर नवाचार करते हुए अभूतपूर्व कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में बेहतर प्रबंधन के कारण राजस्थान की देशभर में मॉडल स्टेट के रूप में पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय स्थानीय लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जूली ने कहा कि राजस्थान सरकार निरोगी राजस्थान के ध्येय के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा के क्षेत्र में सुविधाओं का निरन्तर विस्तार कर रही है।
आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर देश में एक नजीर पेश की है। राज्य सरकार का यह कदम प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ ही उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करेगा। गर्ग ने कहा कि देश में कोरोना संकट के समय आयुर्वेद पद्धति से बनी दवाइयों ने लोगों को नया जीवन दिया। राज्य के सभी जिलों में योग एवं नेचुरोपैथी कॉलेज एवं आयुर्वेदिक औषधालय खोले जा रहे हैं।
राजस्थान किसान आयोग के उपाध्यक्ष एवं किशनगढबास विधायक श्री दीपचन्द खैरिया ने कहा कि राजकीय औषधालय यहां के निवासियों के लिए विशेष सौगात है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सेहतमंद रहने के लिए आयुर्वेद एक बेहतर विकल्प है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

मोतीहारी:फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम!जिले के लैब टेक्नीशियन का हुआ प्रशिक्षण।

rktvnews

सारण:छपरा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अत्याधुनिक सबडर्मल गर्भनिरोधक इम्पलांट की सुविधा।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

सारण:अस्थाई पटाखा के भंडारण एवं बिक्री हेतु इच्छुक व्यक्तियों को अस्थाई अनुज्ञप्ति दिया जाएगा:जिला दण्डाधिकारी

rktvnews

खेलो इंडिया: बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन पटना के तत्वधान में स्मिता वूमेन एथलेटिक प्रतियोगिता 2023 का आयोजन।

rktvnews

माँ बनने में हो रही है परेशानी तो योगासन से मिलेगा लाभ – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment