RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

नवजात कन्याओं की माता को पौधा देकर जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26 अप्रैल।‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ौत में जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में भव्य कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं और उनके परिजनों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए, सभी नवजात कन्याओं को हैप्पी बेबी गिफ्ट और पौधे भेंट किए गए, ताकि उनके उज्ज्वल भविष्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सके।
जिलाधिकारी ने केक काटकर उत्सव का शुभारंभ किया और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कुल 16 नवजात कन्याओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियाँ समाज की धुरी हैं और उनकी शिक्षा एवं संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बेटियों को समान अवसर देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अमरचंद वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर विजय गर्ग, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने संबंधी महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

चौंकाने और  डराने वाला सप्ताह! : इधर सूरज पाले का शोर, उधर अंधेरा पसरता चहुं ओर!!

rktvnews

काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदम।

rktvnews

सर्वनाश सगाई वंश विनाश

rktvnews

युद्ध स्तर पर क्षेत्रवार स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने का कार्य शुरू।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:कार्य नहीं करने वाले कृषि समन्वयकों पर कार्रवाई करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment