RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:उपायुक्त के निर्देश पर बड़ी संख्या में विद्यालयों में हुआ सीपीआर एवं फर्स्ट एड उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड )16 अक्टूबर।उपायुक्त, रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर रामगढ़ जिला अंतर्गत 2 लाख लोगों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में सीपीआर एवं फर्स्ट देने हेतु प्रशिक्षण दिया जाना है। इसे लेकर पूर्व में जिला स्तर पर सीपीआर एवं फर्स्ट एड देने को लेकर प्रशिक्षण देकर 3229 मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर अब तक जिले में 1 लाख 50 हज़ार लोगों को सीपीआर एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
इसी क्रम में बुधवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोसो, नव प्राथमिक विद्यालय नयानगर सोसो, नव प्राथमिक विद्यालय नावाघर टोला सोसो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय उकरिद, प्राथमिक विद्यालय सिनद्वारडीह में सीपीआर एवं फर्स्ट एड उपचार संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मौके पर विद्यार्थियों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में सीपीआर देने एवं फर्स्ट एड उपयोग को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उन्हें प्रैक्टिकल कराकर भी आकस्मिक परिस्थितियों में कार्य करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों जैसे कार्डियक अरेस्ट, चोकिंग, ब्लीडिंग, बर्न, फ्रैक्चर, वज्रपात, डूबना, शॉक, सांप का काटना एवं दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में कार्य करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी की दुविधाओं को दूर किया गया। गौरतलब होकि अभियान मोड में जिले के विद्यालयों आदि में सीपीआर एवं फर्स्ट एड देने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related posts

चतरा:जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने मंदिर निर्माण में दिया 5 लाख का सहयोग।

rktvnews

अश्वारोही सशस्त्र पुलिस ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

इंदौर:मत्स्य विभाग के सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह ने इंदौर में मत्स्यबीज संबंधित गतिविधियों का किया अवलोकन।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस की ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही,ग्वालियर और कटनी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़।

rktvnews

Leave a Comment