RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गिरीडीह:राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गिरिडीह का शानदार प्रदर्शन, तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)12 अक्टूबर।रांची में 9 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता 2026–27 में गिरिडीह जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के प्रारंभिक मुकाबलों में गिरिडीह की टीम ने चाईबासा को 4–0, रामगढ़ को 2–0 तथा देवघर को 2–0 से पराजित कर लगातार तीन जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में गिरिडीह की टीम को साहिबगंज के विरुद्ध 0–1 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में टीम ने शानदार वापसी करते हुए गोड्डा को पेनल्टी शूटआउट में 5–3 से हराकर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में गिरिडीह जिले के अंतर्गत संचालित *आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गिरिडीह* के अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने गिरिडीह जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ये सभी खिलाड़ी कोलियरी प्लस टू उच्च विद्यालय में अद्यतनरत हैं। खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन, अनुशासन, टीम भावना एवं संघर्षशीलता के बल पर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।

इस शानदार उपलब्धि पर *जिला खेल पदाधिकारी, गिरिडीह ने आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र, गिरिडीह के प्रशिक्षक श्री रघुराज रोशन के समर्पित प्रयासों, कुशल मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक के निरंतर प्रयासों, खिलाड़ियों के प्रति समर्पण एवं अनुशासित प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने रघुराज रोशन सहित सभी खिलाड़ियों एवं संबंधित विद्यालय को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार बेहतर प्रदर्शन करने की अपेक्षा व्यक्त की।

जिला खेल पदाधिकारी ने आगे कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी चयन शिविर (कैम्प) के लिए किया जाएगा। शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

इस उपलब्धि में खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षक का कुशल मार्गदर्शन तथा जिला खेल विभाग का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। गिरिडीह जिले की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और जिले में फुटबॉल सहित अन्य खेलों के विकास को नई दिशा प्रदान करेगी। यह उपलब्धि भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी।

Related posts

चतरा:आज जिले के दो प्रखंड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

जनक यादव वाचनालय को आधुनिक वाचनालय के साथ-साथ पुस्तकालय की सुविधा से लैस किया जाएगा:जिलाधिकारी

rktvnews

पटना के अभिषेक सोनू, पोकर में दिखा रहे अपना जलवा।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया नमन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:गुड़ाबांदा एवं धालभूमगढ़ प्रखंड-अंचल कार्यालयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।

rktvnews

13 जून को बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!भोजपुर नियोजन कार्यालय कर रहा है रोजगार शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment