RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:प्रदर्शनी से बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है : वी आनंद कुमार

यह प्रदर्शनी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा का सृजनोत्सव है : मेयर इंदु देवी

आपके स्नेह व सहयोग से हम भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के प्रतिमान बने रहेंगे : प्राचार्या नीशू जायसवाल

बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में कला-विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल-मेले का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)24 दिसंबर। आज स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में कला-विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल-मेले का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कला, विज्ञान,सामाजिक विज्ञान, गणित और भाषा-साहित्य विषयक एक से बढ़के एक चित्र, मॉडल, वर्किंग प्रोजेक्ट आदि को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय में बच्चों की सभी तरह की इन कलाकृतियों के इस सम्यक प्रदर्शन को ‘सृजनोत्सव’ नाम दिया गया था।
आज के सृजनोत्सव का उद्घाटन आरा की मेयर इदु देवी ने किया। मेयर ने बच्चों की इस सम्यक प्रदर्शनी को देखते हुए कहा कि बी एस डीएवी के बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा भरी हुई है। निश्चित रूप से ये भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इनके इस लगन और परिश्रम को इनके शिक्षकों ने बड़े सलीके से सँवारा है। सचमुच, बी एस डीएवी ‘शिक्षा-सेवा-संस्कार’ के उद्देश्य को पूर्णता प्रदान करता है। इस अवसर पर उपस्थित न्यायाधीश आदित्य सुमन ने भी बच्चों प्रदर्शनी देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने घूम-घूमकर चित्रों- मॉडलों को देखा और बच्चों को प्रोत्साहित किया।
सृजनोत्सव के इस आयोजन पर प्रक्षेत्रीय अधिकारी, श्री वी आनंद कुमार ने प्रदर्शनी की सफलता के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ‘यह एक ऐसा अवसर है जब बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा उभर कर सामने आती है। बी एस डीएवी भोजपुरी की आन-बान-शान है। बच्चों के परिश्रम और अभिभावकों का स्नेह विद्यालय परिवार की उर्जा है।
इस अवसर पर प्राचार्या नीशू जायसवाल ने आगत सभी परिजनों, अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय में आये डुमराँव, कोचस, पीरो, शाहपुर, बक्सर तथा आरा के प्राचार्य गणों का गुलदस्ते व शॉल से स्वागत किया। अभिभावकों व बच्चों का धन्यवाद किया। आकांक्षा व्यक्त की कि आपके स्नेह व सहयोग से हम भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के प्रतिमान बने रहेंगे।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मंचीय प्रस्तुतियाँ भी हुई। मंच पर अभिभावकों व बच्चों द्वारा भी गीतों-कविताओं की प्रस्तुति चलती रही। बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ मेले में लगी दुकानों पर तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मेले और प्रदर्शनी के इस वातावरण से पूरा परिसर देर तक गुलजार रहा।

Related posts

गौरेला पेंड्रा मरवाही : एक्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर 30 नवम्बर तक प्रतिबंध।

rktvnews

भोजपुर:भागवत कथा श्रवण आत्मा से परमात्मा के मिलन का पाथेय:मधुसूदन जी महाराज

rktvnews

आरा शहरी क्षेत्र के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी बीपीएससी 69 वी संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:बढ़ते पारे में परीक्षा संचालन की घोषणा को ले छात्र संगठन ने जताया रोष।

rktvnews

भोपाल:पीएमएफएमई योजना से प्रेमलता गृहिणी से बनी सफल उद्यमी।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में हिन्दी पखवारा सह पुस्तक चौदस मेला का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment