RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ. एसएम ईसा को मिला ‘दिनकर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अक्टूबर।संत रविदास जनसेवा संगठन, भोजपुर के तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती पखवाड़ा के तहत मौलाबाग स्थित डॉ. एसएम ईसा अस्पताल परिसर में ‘एक पहर डॉ. एसएम ईसा के नाम’ कार्यक्रम का आयौजन उन्हीं की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इनके समर्पित सेवा के लिए उन्हें*‘दिनकर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान 2026-27’ प्रशस्ति पत्र, शॉल और दिनकर जी का फोटोग्राफ भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. केएन सिन्हा, प्रो. डॉ. विश्वनाथ चौधरी, प्रो दिनेश प्रसाद सिन्हा, डॉ. मदन मोहन द्विवेदी, अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय एवं अमरदीप कुमार जय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं दिनकर के फोटो ग्राफ पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने
उनके साहित्यिक योगदान और डॉ. ईसा की सेवाओं को याद किया गया।
इसके बाद कवि गोष्ठी में कवियों, साहित्यकारों और गजलकारों ने वीर रस, हास्य कविता, गजल एवं शेरो-शायरी की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को भी दिनकर सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संस्थापक महासचिव अमरदीप कुमार जय ने किया।

Related posts

भोजपुर:स्वामी श्री सूर्यनाथ +2 विद्यालय में आयोजित की गई शिक्षक अभिवावक संगोष्ठी,परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:आर एस एम डिग्री कालेज आरा को मिला स्थाई संबंधन:सचिव मनोज कुमार सिंह

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओएमएफईडी पहलों के लिए काउ इंडक्शन, गिफ्टमिल्क और मार्केट सपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन/शुभारंभ किया।

rktvnews

भाकपा माले का पूर्व सचिव गिरफ्तार।

rktvnews

देवघर: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का हुआ देवघर आगमन।

rktvnews

यूएई नौसेना एसएमई प्रतिनिधिमंडल का 27 अगस्त से 01 सितंबर 2023 तक भारतीय नौसेना के प्रमुख केंद्रों का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment