RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की तैयारी बैठक संपन्न ,डॉक्टर के एन सिन्हा बने संयोजक ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अक्टूबर।श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव 2026 की तैयारी हेतु एक आवश्यक बैठक पूर्व एसीएमओ डॉक्टर के एन सिन्हा के आवास पर तथा उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर शहर के प्रमुख सभी पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे । सबने एक स्वर से पूजा को भव्य बनाने के लिए अपने मंतव्य रखें। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाअध्यक्ष प्रो एस एन सहाय डॉक्टर संजीव कुमार सिन्हा डॉक्टर संदीप कुमार,रवि जी अधिवक्ता,वरिष्ठ सहयोगी अधिवक्ता डी राजन, स्टेट कमेटी से डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे।
प्रो एस एन सहाय द्वारा पूजा के सभी पहलू और कार्यकाल अनेक बिंदुओं को भी स्पष्ट रूप से रखा।पूजा में अत्यधिक
सहभागिता,सब का सहयोग तथा शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए अनुरोध किया। इन्होंने बताया कि पूजा एक धार्मिक परंपरा है लेकिन इसकी ऐतिहासिक के प्रस्तुति के लिए जागरूक एकजुट और अपनी ताकत का पहचान करना होगा। स्टेट उपाध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने सर्वप्रथम लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व सहित राष्ट्रीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की ।आज समर्पित भाव से महापुरुषों को याद करने की जरूरत पर बल दिया। इन्होंने पूजा को ऐतिहासिक बनाने के लिए संयोजक के रूप में डॉक्टर के एन सिन्हा को संयोजक तथा डी राजन को सहसंयोजक का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकृत किया गया। अन्य प्रमुख लोगों में वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता सत्येंद्र स्नेही ,डॉक्टर कुमार निर्मल, आदि रहे।
मुतवल्ली दिनेश मुन्ना ने पूजा के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। समिति का आय-व्यय ,मंदिर का इतिहास तथा मंदिर से संबंधित केस के भी चर्चा की।
संयोजक डॉक्टर केएन सिन्हा ने सभी समितियों बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने पूजा को भव्य बनाने आकर्षक शोभा यात्रा और सब की उपस्थिति के लिए भी सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि हम मैं हर समय मंदिर, पूजा और समाज कल्याण के लिए तत्पर हूं और आगे भी रहूंगा।

Related posts

बिहार:भोजपुर:राजनीतिक दलों के प्रतिंधियो संग तरारी विधानसभा उप चुनाव को ले किया गया ईवीएम/वीवीपैट का प्रथम रेंडेमाईजेशन।

rktvnews

कैबिनेट ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को घरेलू एलपीजी में हुए नुकसान के लिए मुआवजे के रूप में 30,000 करोड़ रुपए की मंजूरी दी।

rktvnews

लगनौती भाई-बहनो,सावधान !

rktvnews

वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक पल- जी20 समारोह में वैश्विक जैवईंधन गठबंधन की घोषणा।

rktvnews

सीबीआई की गिरफ्तारी के खिलाफ मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के लिए तमिलनाडु से आया चौथा दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment