सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त बनाने तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की गई कार्रवाई।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )13 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी, भोजपुर मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार आज अनुमंडल पदाधिकारी, पीरो के नेतृत्व में पीरो शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्र की सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त कराना, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाना है। अतिक्रमण के कारण उत्पन्न होने वाली असुविधाओं को दूर करने एवं शहरी क्षेत्र में व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में यह कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, सार्वजनिक स्थलों के सुव्यवस्थित उपयोग तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इस अभियान के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो, कार्यपालक पदाधिकारी, पीरो सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

