RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हरियाणा: नारनौल:नेहरू युवा केंद्र द्वारा नशा मुक्ति पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन।

RKTV NEWS:नारनौल(महेंद्रगढ़)19 अक्टूबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार ने माई भारत के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र नारनौल की ओर से नशे की लत एवं मादक पदार्थों के सेवन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीएनबी बैंक सभागार में किया गया। सिविल अस्पताल से मनोचिकित्सक डॉ अनिल यादव, पंजाब नेशनल बैंक से लीड बैंक मैनेजर विजय, डॉ हनी व नशा मुक्ति केंद्र से परियोजना निदेशक रोहतास सिंह रंगा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मनोचिकित्सक डॉ अनिल यादव ने कहा कि युवाओं को नशीली दवाओं के खतरों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से युवाओं को नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जानकारी मिलेगी और वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।
परियोजना निदेशक रोहतास रंगा ने कहा कि नशीली दवाओं की लत हमारे समाज के लिए एक बड़ा खतरा है। समाज में नशे को लेकर दो तरह के लोग होते हैं एक वह जो नशे की लत में पड़ चुके हैं और दूसरे वह जो नशे की लत में नहीं पड़े हैं ऐसे में जागरूक नागरिकों का कर्तव्य है कि वह नशे के आदी हो रहे लोगों को उस लत से छुड़वाए और जो लोग नशे से बचे हुए हैं उन्हें किसी भी तरह नशे की ओर जाने से रोके । यदि नशे की चैन बनना समाप्त हो जाएगी तो धीरे-धीरे नशा अपने आप खत्म हो जाएगा। नशा हमारे युवाओं के भविष्य को खतरे में डालता है और समाज को कमजोर बनाता है। हुक्का, बीड़ी, आदि नशे के यंत्र हैं असल में इनके माध्यम से हम अपने शरीर में धूम्रपान और नशीली चीजों को अंदर ले जा रहे हैं। आज यह समझना बहुत जरूरी है कि हम नशे की लत में ना फंसे और अपने जीवन को सार्थक ढंग से जिए।
इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में नशे की आदत उनके लिए ही नहीं बल्कि यह उनके परिवार के लिए भी एक अभिशाप है। युवाओं को नशे की लत अथवा अन्य किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। नशे को कभी भी नहीं अपनाना चाहिए और अपने आप को व्यस्त रखते हुए अच्छे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने आप को खुश रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार महेंद्र सिंह ने नशे से दूर रहने के लिए सभी को शपथ भी दिलवाई और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और नशा मुक्ति अभियान की मुहीम को गांव-गांव तक पहुंचने के लिए अपील की ।
इस अवसर पर माता हस्ती देवी जन कल्याणार्थ सेवा समिति महेंद्रगढ़, बाबा दुधाधारी डोहर सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक सेवा समितियों के लोगों ने माय भारत युवा स्वयंसेवकों व बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और नशीली दवाओं के खतरों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Related posts

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) के अंतर्गत विषयात्मक केंद्र (थीमैटिक-हब टी-हब) स्थापित करने के लिए पूर्व-प्रस्तावों का आह्वान किया गया।

rktvnews

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के प्रमुख वाइस एडमिरल मार्क हैमंड की भारत यात्रा।

rktvnews

भोजपुर: मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन।

rktvnews

जमुई:मानव श्रृंखला बना मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

भोजपुर: swiggy में डिलीवरी बॉय बनने का है अवसर,16 अप्रैल को आरा में लगेगा जॉब कैम्प।

rktvnews

भोजपुर :पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस व पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment