RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

सरैया में मुहर्रम पर दिखा आपसी सद्भाव का नजारा दर्जनों गांव के लोग ताजिया में हुए शामिल!जाप नेता रघुपति यादव का लोगो ने किया स्वागत।

सच्चाई, ईमानदारी और भलाई हेतु त्याग किसी धर्म और जाति की मौहताज नही इमाम हुसैन की कुर्बानियों से हमे लेनी होगी प्रेरणा:रघुपति यादव

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)29 जुलाई।जनाधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव मुहर्रम पर्व के अवसर पर आज बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के सरैया बाजार पर मोहर्रम तजिया पर्व में शामिल हुए। सरैया बाजार में इटाना, ध्रुव टोला, मुबारकपुर, झोखीपुर , सरैया घेघटा गुंड़ी गांव सहित दर्जनों गांव के लोग सरैया बाजार पर एकत्रित होकर ताजिया जुलूस में शामिल हुए धूमधाम से निकाला गया। इस अवसर पर रघुपति यादव ने कहा की धूमधाम से निकाले गए ताजिया जुलूस में आपसी सद्भाव और प्रेम की मिसाल देखने को मिली जहां दर्जनों गांव के हर वर्ग के लोग इक्कठा हो ताजिया जुलूस का आनंद लेते हुए दिखे यह वाकई एक आपसी सद्भाव और प्रेम की मिसाल को कायम करता है।उन्होंने कहा की जहां एक तरफ राजनीतिक दल की सत्ता पर काबिज पार्टी आपसी सौहार्द के बीच आए दिन दरार डालने और भय का माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है वही दूसरी तरफ बड़हरा क्षेत्र की जनता ने अपनी एकजुटता का परिचय दे यह साबित कर दिया की सदियों की आपसी परंपरा की नींव कितनी मजबूत है।इस अवसर पर पूर्व बड़हरा विधानसभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हें नमन करते हुए कहा की हुसैन साहब की कुर्बानी हमे इंसानियत ,सच्चाई,और भलाई के लिए प्रेरित करती है और हम सभी को चाहे किसी भी समुदाय के हो इंसानियत,भलाई और सच्चाई में दी गई कुर्बानियों का अनुसरण कर इसे अपने नैतिक जीवन में उतारना होगा तभी हम एक बेहतर समाज और विकसित देश की कल्पना कर सकते है।इस अवसर पर रघुपति यादव के सहयोगियों में मुख्य रूप से तारकेश्वर पासवान, राघो साह,बबलू यादव,आनद गोपाल, मो रफ़ी, मो जैनुल शामिल थे।

Related posts

भोजपुर: राजद ने चलाया गंगहर पंचायत में सदस्यता अभियान।

rktvnews

शासकीय महाविद्यालय बगडोना का नाम शहीद सरदार विष्णु सिंह गोंड के नाम पर वाणिज्य और विज्ञान के संकाय प्रारंभ होंगे, सारणी में खुलेगी आईटीआई

rktvnews

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स की तैयारी कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों और मित्र देशों के छात्र अधिकारियों को संबोधित किया।

rktvnews

महिला आरक्षण की दहलीज़ पर लोकतंत्र: अब दलों को जिम्मेदारी उठानी होगी।

rktvnews

बक्सर:श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण गुरू गोविन्द की कृपा से :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने नव वर्ष के अवसर पर बाबा मंदिर व पर्यटन स्थलों पर होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।

rktvnews

Leave a Comment