RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के द्वारा तहसील दिवस एवं जिलाधिकारी जनता दिवस में पंजीकृत शिकायतों के आंनलाइन डैस्क बोर्ड का किया शुभारंभ।

हल्द्वानी/नैनीताल 28 जुलाई।वीसी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के द्वारा तहसील दिवस एवं जिलाधिकारी जनता दिवस में पंजीकृत शिकायतों के आंनलाइन डैस्क बोर्ड का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को वीसी के माध्यम से सीएम हैल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम हैल्प लाइन पर आयी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी नियमित सीएम पोर्टल की मानिटरिंग कर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करें, शिकायकर्ता की शिकायत निस्तारण होने पर दूरभाष पर शिकायतकर्ता को समाधान होने पर अवश्य बतायें जिससे शिकायतकर्ता भी संतुष्ट हो। मुख्यमंत्री धामी ने कहा सरकार का मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि है। उन्होंने कहा सभी कार्यस्थलोें पर भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए 1064 एंटी करप्शन बोर्ड भी लगाना सुनिश्चित करेंगे।
वीसी में आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि मण्डल में कुल 93206 शिकायतेें सीएम पोर्टल पर दर्ज हुई जिसमें से 76469 शिकायतों का निस्तारण किया गया है, शेष 7784 शिकायतें आशिंक रूप से बन्द की गई तथा 8953 शिकायतें शेष है जिनका शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हैल्प लाईन 1905 की समीक्षा मण्डल में नियमित की जाती है।

Related posts

जिलाधिकारी, मोतिहारी द्वारा जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचीत्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 19–21 फरवरी को।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में काम के दौरान हुए हादसे में मृतक के आश्रिता के भुगतान से संबंधित मामले का त्वरित संज्ञान लिया, आश्रिता को मिला 17 लाख रुपए का मुआवजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 अप्रैल 26

rktvnews

प्रधानमंत्री को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया गया।

rktvnews

बूंदी, नाथद्वारा और पहाड़ी शैली की पुराणों पर आधारित चित्रकथाओं से सजेगा त्रिवेणी संग्रहालय।

rktvnews

Leave a Comment