RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नीतीश कुमार की बिहार यात्रा पर PK बोले : यात्रा में भीड़ दिखेगी, लोग पैसे के बल पर और जाति के नाम पर इकट्ठा होंगे लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )01 दिसंबर।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार बिहार के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही, वे यह भी बता रहे हैं कि कैसे वर्षों से बिहार की जनता के साथ सभी सरकारों ने धोखा किया है। आगामी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जल्द ही बिहार यात्रा शुरू करने वाले हैं। इसको लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला।
प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा, आप कोई भी यात्रा कर लीजिए, नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा की थी, लेकिन उससे कितना बिहार की समस्याओं का समाधान हुआ? उन्होंने आगे कहा आपने जनता का सबसे अधिक विश्वास तोड़ा। 30 वर्षों से बिहार में लालू और नीतीश का ही शासन रहा है, लेकिन इन 30 वर्षों में न तो बिहार से गरीबी कम हुई, न पलायन रुका, न बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था सुधरी, और न ही रोजगार के अवसर मिले। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों ने सवाल करते हुए पूछा, आप किस समाधान या विश्वास की बात कर रहे हैं?
प्रशांत किशोर ने स्पष्ट कहा कि जनता अब इतनी बेवकूफ नहीं है। यात्रा में भीड़ दिखेगी। लोग पैसे के बल पर और जाति के नाम पर इकट्ठा होंगे। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती।

Related posts

पटना:राजा जी की भाषा नज़ाकत भरी थी, दीवाने थे पाठक : डॉ सुलभ

rktvnews

रांची संसदीय क्षेत्र से अब तक 17 अभ्यर्थी कर चुके हैं नामांकन।

rktvnews

बागपत:प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी ओमप्रकाश के घर प्रभारी मंत्री ने किया भोजन।

rktvnews

बेतिया:आसन्न निर्वाचन के मद्देनजर प्रस्तावित डिस्पैच सेन्टर का जिलाधिकारी ने लिया जायजा!संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हीरो एशिया कप 2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का किया अनावरण।

rktvnews

हिंदू जागरण मंच की बैठक में हनुमान चालीसा का पाठ सह हनुमान चालीसा पुस्तक वितरित।

rktvnews

Leave a Comment